फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Weather: Light drizzle in the morning, hailstorm in the evening in Loharu area.

मौसम: अल सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, लोहारू क्षेत्र में हुई शाम को ओलावृष्टि

Fri, 28 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Weather: Light drizzle in the morning, hailstorm in the evening in Loharu area.
गांव झूप्पा कलां में गिरे ओले। 
भिवानी। राजस्थान की सीमांत क्षेत्र लोहारू के गांव सिंघानी, दमकोरा, गिगनाउ, गोठड़ा व बिसलवास सहित आसपास के कुछ गांवों में शुक्रवार शाम को ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से पहले हवा चली। इसमें कई पोल व पेड़ों के टूट कर गिर गए। वहीं किसानों की सरसों, गेहूं व सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान का अनुमान है। एक मिनट तक हुई ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार अल सुबह और शाम को जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों को भी थोड़ी राहत मिली। हालांकि अचानक मौसम गर्म होने लगा था, जिसकी वजह से किसानों की फसलें भी समय से पहले ही पकाव की ओर बढ़ रही थी। हालांकि इस समय बारिश तो नहीं हुई लेकिन बूंदाबांदी से भी फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर रबी सीजन में किसानों ने बिजाई की थी। वहीं अचानक मौसम बदलाव से लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय बूंदाबांदी भी किसानों की फसलों में फायदेमंद रहेगी, क्योंकि तेज धूप और हवाओं की वजह से फसल में पानी की कमी हो रही थी और किसानों को भी बार-बार सिंचाई करनी पड़ती थी। ऐसे में किसानों को अब थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed