फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   weather, cold, people

चार दिन बाद खिली धूप, ठंड बरकरार

Sun, 22 Dec 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
weather, cold, people
18 फोटो चार दिन बाद खिली धूप तो वन्य जीवों को मिली राहत...धूप खिलने के दौरान पानी से बाहर आकर आराम फरम? - फोटो : Bhiwani
लगातार चार दिनों बाद घनी धुंध के बादल थोड़े छंटे तो सूर्य देव ने शनिवार को दर्शन दिए। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। वहीं फसलों के लिए भी लगातार चार दिनों बाद धूप खिलना फायदेमंद माना जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को मौसम थोड़ा साफ होने के बाद तापमान में भी थोड़ा उछाल दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब मौसम में थोड़ा सुधार आएगा, लेकिन सुबह और शाम के तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में रात के समय पाला जमने की संभावनाएं भी बनी हैं। ऐसे में किसान फसलों की नियमित रूप से हल्की सिंचाई करें। जरूरत के हिसाब से किसान खेत में धुएं का भी प्रबंध करें, ताकि पाले का प्रभाव फसलों पर न पड़े।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को धूप खिली तो चिड़ियाघर के जीव जंतुओं को भी राहत मिली। हमेशा पानी के अंदर दुबके रहने वाले मगरमच्छ भी पानी के बाहर टापू पर धूप सेकते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed