{"_id":"688e549c4f5723711f04a73a","slug":"waterlogging-on-bhiwani-hansi-main-road-increased-problems-for-drivers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137679-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जलभराव से वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जलभराव से वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
Sat, 02 Aug 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में भिवानी हांसी मार्ग पर जमा बरसाती पानी से गुजरते वाहन।
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है।
कस्बे के हांसी चुंगी इलाके में करीब दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है जिससे वाहन चालकों को रास्ता तय करते समय काफी परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे भी नजर नहीं आते जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीण संजय, विक्रम, प्रमोद, काला, विकास, दीपक और प्रवीण ने बताया कि जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है जिससे उन्हें रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल पानी निकालने का दावा कर रहा है जबकि समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री ने बताया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट और ट्रैक्टर की मदद से धीरे-धीरे पानी निकाला जा रहा है ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।