फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water stopped in Mitathal feeder for the second time in five days, now demand sent to headquarters for additional water for four days

Bhiwani News: पांच दिन में दूसरी बाद बंद हुआ मिताथल फीडर में पानी, अब चार दिन अतिरिक्त पानी की मुख्यालय भेजी डिमांड

Fri, 06 Dec 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Water stopped in Mitathal feeder for the second time in five days, now demand sent to headquarters for additional water for four days
मिताथल नहर।
भिवानी। पांच दिन में दूसरी बार मित्ताथल फीडर में पानी बंद करना पड़ा। इसकी वजह सुंदर ग्रुप में डिमांड के मुकाबले काफी कम पानी पहुंचना है। सिंचाई विभाग अधिकारियों ने मुख्यालय से चार दिन अतिरिक्त पानी पानी मुहैया कराए जाने की डिमांड भी भेज दी है। शुक्रवार को 2150 क्यूसेक के मुकाबले 1335 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इसकी वजह से एक नहर को बंद कर दो नहरों में पानी की आपूर्ति को पूरा कराना पड़ा। हालांकि पहले पानी की कमी की वजह से ही जूई फीडर को भी दो दिन बंद रखा गया था। जबकि दूसरी बाद मित्ताथल फीडर में भी पानी बंद करना पड़ा। सुंदर ब्रांच नहर और जूई फीडर से करीब सवा सौ गांव जुड़े हैं, जिनके जलघर टैंकों में भी पर्याप्त पानी का संकट बना है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी अतिरिक्त नहरी पानी की डिमांड कर इस अतिरिक्त पानी की आपूर्ति कराने का दावा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुंदर सब ब्रांच में 909 क्यूसेक तो जूई फीडर में 426 क्यूसेक पानी पहुंचा। जबकि मित्ताथल फीडर बंद रही। सुंदर ब्रांच सिस्टम से करीब 86 गांव जुड़े हैं, जबकि जूई फीडर से भी करीब 46 गांवों के जलघरों को पानी की आपूर्ति होती है। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख एकड़ से अधिक भूमि सिंचित दायरे में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में पानी का स्तर काफी कम होने की वजह से परेशानी बनी है। दो दिसंबर से नौ दिसंबर तक सुंदर सिस्टम को पानी मुहैया कराया जाना है। अब तीन दिन शेड्यूल के हिसाब से बचे हैं, ऐसे में सिंचाई विभाग अधिकारियों के सामने भी बड़ी चुनौती यह है कि टेल तक लगने वाले गांवों के जलघरों तक पर्याप्त पानी की आपूर्ति कैसे होगी। इसी को लेकर अधिकारियों ने भी मुख्यालय को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी मुहैया कराने की डिमांड रख दी है।
शहरी दायरे के जलघर टैंक भी पड़े हैं खाली, कैसे होगी 22 दिनों तक आपूर्ति
शहरी दायरे के तीनों जलघरों के वाटर टैंक भी फिलहाल खाली हैं। पूरे शहर को तीनों जलघरों से करीब 22 दिन तक नियमित पेयजल आपूर्ति हो पाती है। अगर टैंक खाली रहते हैं तो फिर शहर को भी सर्दियों के मौसम में पानी की राशनिंग झेलनी पड़ेगी। फिलहाल जूई फीडर में पानी मिलने से टैंकों तक पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का दावा है कि लगातार तीन दिन तक पानी मिला तो टैंकों में पर्याप्त भंडारण संभव है।

यमुना में पानी का स्तर कम है, इसकी वजह से डिमांड के मुकाबले काफी कम पानी मिला है। शुक्रवार को सुंदर सब और जूई फीडर में पानी छोड़ा गया है, जबकि मित्ताथल फीडर को फिलहाल बंद रखा गया है। हमने चार दिन अतिरिक्त पानी की डिमांड मुख्यालय से की है, उम्मीद है अतिरिक्त पानी मिला तो थोड़ी राहत मिलेगी।
-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article