फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water problem in 12 coloney,people protest

दर्जन भर कॉलोनियों में पेयजल संकट, सड़क पर उतरे लोग

Wed, 14 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Wed, 14 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
पानी में डूबे चैंबर की मोटरें लगातार चौथे दिन नहीं चलने से दर्जनभर कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया है। वाटर वकर्स दो से पहले जहां 21 एमएलडी पानी सप्लाई होता था वहां अब 10 एमएलडी पानी की ही सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


चार दिन से बने पेयजल संकट के कारण कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को लोगों ने सड़क जाम कर भी पानी मांगा। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने टैंकरों से कॉलोनियों में पानी की सप्लाई करवाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाटर वकर्स नंबर दो डाबर कॉलोनी में पिछले शुक्रवार की रात कर्मचारी मोटरें चलाकर गहरी नींद में सो गया और पूरा चैंबर पानी में डूब गया। इससे सारी मोटरें बंद हो गई है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन मोटरें नहीं चली। जिससे पेयजल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है और  करीब दर्जनभर कॉलोनियों के लोग पानी के लिए तरस रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में गहरा पेयजल संकट
शहर की आजाद नगर कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, हालुवास गेट, लाइन पार पीपलीवाली जोहड़ क्षेत्र, टिब्बा बस्ती, लोहड क्षेत्र समेत दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों में पिछले चार दिन से पेयजल संकट गहराया हुआ है।

पानी के लिए मुख्य मार्ग किया जाम
पेयजल संकट से परेशान आजाद नगर के लोगों का सब्र मंगलवार सुबह जवाब दे गया। सुबह करीब 10 बजे आजाद नगर के लोगों ने हनुमान गेट के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाए। जाम की सूचना पर दिनोद गेट चौकी इंचार्ज चांदीराम मौके पर पहुंचे और कॉलोनी वासियों की समस्या के निपटारे के लिए मौके पर ही जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को बुलाया गया।

एसडीओ ने दो घंटे में पानी देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी कि हम तीन घंटे पानी का इंतजार करेंगे। अगर तीन घंटे बाद भी पानी नहीं आया तो फिर से जाम लगा दिया जाएगा। बाद में कॉलोनी में टैंकरों से सप्लाई की गई है। जाम मुख्य मार्ग पर होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहन चालकों को गलियों से घूमकर जाते देखा गया। कॉलोनी वासी बिजेंद्र, राजेश, दीपक आदि ने बताया कि पिछले चार दिन से नल में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। ऐसे में बिना पानी कैसे काम चले।

टैंकरों से हुई पेयजल सप्लाई
चैंबर की मोटरें नहीं चलने के कारण बनी समस्या के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने अनेक कॉलोनियों में टैंकरों से पेयजल सप्लाई की। लिबर्टी सिनेमा क्षेत्र की कॉलोनियों में चार, पीपली वाली जोहड़ क्षेत्र की कॉलोनियों में तीन, हालुवास गेट क्षेत्र में भी टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई है।


वर्जन:::
चैंबर की मोटरें नहीं चलने के कारण पानी की पूरी सप्लाई नहीं हो पा रही। 21 की जगह 10 एमएलडी पानी ही वाटर वक्र्स नंबर दो से सप्लाई हो रहा है। प्रेशर से पानी नहीं सप्लाई नहीं होने के कारण टेल की कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। अब 150 व 200 हॉर्स पॉवर की मोटरों की व्यवस्था की गई है। संभवत: बुधवार से पहले की तरह नियमित सप्लाई की जाएगी। खराब हुई मोटरों का इस्टीमेट बनाया जा रहा है।
संजीव त्यागी, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग

फोटो 03 व 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed