फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water Polution in bhiwani

Bhiwani News: सप्ताह भर ग्रामीण टैंक भरने के बाद अब निगाना फीडर में की जा रही खेतों से पानी की निकासी, सफेद झाग की बिछी चादर

Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water Polution in bhiwani
 नहर में बिछी सफेद झाग की बिछी चादर।
भिवानी। सप्ताह भर नहरी पानी से ग्रामीण क्षेत्र के टैंकों को भरने के बाद अब निगाना फीडर में रविवार को खेतों के पानी की निकासी का काम शुरू हुआ है। खेतों में किसानों की खड़ी फसल सड़ने से करीब तीन माह बाद पानी इतना गंदा हो चुका है कि उसे निगाना फीडर में डालते वक्त झाग की सफेद चादर बिछ गई है। हालांकि इस पानी से उठने वाली बदबू से आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। ये पानी टैंकों तक न पहुंचे इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सभी फीडर के सभी आउटलेट भी बंद किए जा चुके हैं। किसान इस पानी का सिंचाई में जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

करीब तीन माह से जिले में बरसाती जलभराव से किसानों को निजात नहीं मिली है। खरीफ सीजन के दौरान बारिश में किसानों की खड़ी फसल तबाह हो चुकी थी, लेकिन पानी की निकासी नहीं होने की वजह से किसान रबी सीजन की बिजाई भी नहीं कर पाए। तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान की करीब सौ एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर अब भी तीन माह से बरसाती जलभराव बना है। इसके अलावा गांव दांग कलां के करीब 35 एकड़ में बरसाती जलभराव है।
विज्ञापन

वहीं गांव रिवासा में भी करीब 20 से 25 एकड़ भूमि में बरसाती पानी जमा है। जिनकी निवासी निगाना फीडर में कराई जा रही है। गांव दांग कलां के पास निगाना फीडर के प्रथम पंप हाउस पर छह पंप लगाए गए हैं, जिनसे लगातार खेतों के पानी की निकासी का काम किया जा रहा है। किसानों की ओर से खेतों में कीटनाशकों का भी अंधाधुध प्रयोग किया था, जो जलभराव के बाद अब इस पानी के जरिए नहर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगाना फीडर से तोशाम और भिवानी क्षेत्र के कई गांवों की पेयजल आपूर्ति जुड़ी
निगाना फीडर मुख्य तौर पर तोशाम क्षेत्र के सूखे इलाके से शुरू की गई है। गांव दांग के पास इसका पहला पंप हाउस बना है, जबकि गांव मिताथल के पास इसका अंतिम छोर पर पंप हाउस है। इस फीडर से भिवानी और तोशाम क्षेत्र के कई गांवों की पेयजल आपूर्ति भी सीधे तौर पर जुड़ी है। सप्ताह भर चलने के बाद इनसे जुड़े गांवों के जलघर टैंक भरे जा चुके हैं। जिसके बाद अब फीडर में खेतों के गंदे पानी को डाला जा रहा है।


गांव सागवान, दांग कलां और रिवासा के खेतों में अब भी बरसाती जलभराव के पानी की निकासी का काम चल रहा है। निगाना फीडर में शनिवार को ही नहरी पानी बंद हो चुका था। जिसके बाद इसमें पंपों के जरिए खेतों का पानी डाला जा रहा है। सागवान गांव में छह पंप और दांग कलां और रिवासा गांव में तीन-तीन पंप खेतों से पानी निकासी के लिए लगाए गए हैं। -अंकित राणा एसडीओ निगाना फीडर सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed