फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water line likej, road block

कार चालक ने लगाए अचानक ब्रेक तो टकराई बाइक, हंगामा

Mon, 13 Jan 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
water line likej, road block
नेहरू पार्क के सामने पेयजल लाइन लीकेज को लेकर सड़क की खुदाई करता मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
नेहरू पार्क के सामने दूर संचार विभाग कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के लिए खोदा गया गड्ढ़ा फिर से आफत बन गया। रविवार को दोपहर को जब मजदूर लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढ़ा खोद रहा था तो हांसी गेट की तरफ से आने वाले वाहनों की रफ्तार भी थम गई। एक गाड़ी ने जैसे ही गड्ढे के पास आने के बाद ब्रेक लिए तो पीछे से एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हुई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों की सड़क पर ही तीखी नोक-झोंक भी शुरू हो गई। इस वजह से भी वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतें हुई। वहीं सड़क की खुदाई कर रहे मजदूर ने बताया कि काफी बार पहले भी ये लाइन लीकेज हो चुकी है। अब फिर से लीकेज हो गई है। इसी लिए गड्ढा खोद रहा हूं।
विज्ञापन

हांसी गेट से घंटाघर की ओर आने वाले मुख्य सरकुलर रोड पर पानी की मुख्य लाइन है। इस लाइन में कई निजी कनेक्शन भी किए हुए हैं। दूर संचार विभाग कार्यालय के सामने मुख्य सड़क की लाइन से कई निजी कनेक्शन हैं, जो काफी बार लीकेज हो चुके हैं। लीकेज के दौरान सड़क खोद दी जाती है, लेकिन बाद में मुख्य सड़क के गड्ढे से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा भी हमेशा बना रहता है। कई भारी वाहन तो इसके अंदर फंस भी चुके हैं। हालांकि बीएंडआर विभाग के अधिकारियों द्वारा भी चेतावनी दी जा चुकी है कि पूर्व अनुमति के बगैर मुख्य सड़क पर खुदाई करना गैर कानूनी है। किसी भी मुख्य सड़क को तोड़ने से पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूर्व अनुमति के साथ साथ निर्धारित खर्च भी जमा कराना होता है। क्योंकि काम पूरा होने के बाद उस सड़क का उसी बजट से पुन: निर्माण या रिपेयरिंग करना भी विभाग का काम है। मगर बार-बार लीकेज समस्या के समाधान में इन नियमों की भी अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed