{"_id":"665e1c3f555f09f8790bd8e2","slug":"water-is-being-wasted-in-government-departments-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-118213-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भीषण गर्मी में लोग झेल रहे बूंद-बूंद का संकट, सरकारी विभागों में हो रही पानी की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भीषण गर्मी में लोग झेल रहे बूंद-बूंद का संकट, सरकारी विभागों में हो रही पानी की बर्बादी
Tue, 04 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के महाराजा नीमपाल सिंह महाविद्यालय में टंकी से व्यर्थ बहता पानी।
भिवानी। भीषण गर्मी में पूरा शहर बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है। सरकारी विभागों में पानी की बर्बादी की जा रही है। गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभागों में दिनभर सैकड़ों लीटर शुद्ध पानी व्यर्थ में बह रहा है।
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय पानी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सोमवार दोपहर लगभग दो बजे महाविद्यालय में टंकी भरने के बाद लगभग 30 मिनट तक पानी बर्बाद होता रहा, लेकिन महाविद्यालय के किसी भी कर्मचारी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। जिससे काफी पानी व्यर्थ में ही बह गया। पानी बर्बाद करने वालों को घटते जलस्तर की कोई चिंता ही नहीं है।
जो आज लोग पानी को बर्बाद कर रहे हैं, एक दिन यही लापरवाही बूंद बूंद पानी को तरसाएगी। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए सुबह से शाम तक भटकते रहते हैं, लेकिन पानी नसीब नहीं होता। वहीं इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कॉलेज परिसर में पानी की टंकियों को भरने की व्यवस्था कराते हैं, अगर किसी की लापरवाही है तो संज्ञान लिया जाएगा।