फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water in Alakhpura's football ground, players problem in practice

फुटबाल मैदान बना तालाब : अलखपुरा में दो माह से अभ्यास नहीं कर पा रहीं खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
water in Alakhpura's football ground, players problem in practice
गांव अलखपुरा के फुटबाल ग्राउंड में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय कोकचा
विज्ञापन

बवानीखेड़ा (भिवानी)। जिले के गांव अलखपुरा की बेटियों ने फुटबाल में पूरे देश का नाम रोशन किया है। मगर फिलहाल बरसाती पानी जमा होने के कारण गांव फुटबाल मैदान तालाब का रूप धारण कर चुका है। दो महीने से खिलाड़ियों का अभ्यास बंद है। अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
अलखपुरा गांव की नौ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और 32 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल टीम में देश का नाम रोशन किया है। 21 वर्ष आयु वर्ग वर्ल्ड कप कैंप में दो खिलाड़ी अनी बाई व संतोष और 17 वर्ष आयु वर्ग के वर्ल्ड कप के लिए कैंप में चार खिलाड़ी वर्षिका, कल्पना, सैलजा व पायल शामिल हैं। वहीं, चार खिलाड़ी रविना, ज्योति, कामना और रितु अंडर-21 के कैंप में प्रशिक्षण हासिल कर चुकी हैं। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए सरकार ने गांव में फुटबाल मैदान बनाया और वहां एक फुटबाल कोच भी नियुक्त की। मगर गांव के मैदान में पिछले दो महीने से बरसाती पानी भरा है, जिसकी निकासी नहीं हो रही है। इससे मैदान में आने वाली खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने नहीं दिया कनेक्शन
ग्रामीण राजू, धर्मपाल, कैरूराम, जयदीप, सुरेश, बलबीर, सुंदर, नंदी, अजीत, सोहनपाल, राकेश, संदीप आदि ने बताया कि प्रशासन के सामने जब समस्या रखी तो आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गांव मोटर दे दी गई। मगर एक महीना बीत जाने के बावजूद बिजली निगम ने मोटर के लिए बिजली कनेक्शन नहीं दिया है। इसी कारण अलखपुरा और आसपड़ोस की सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रही हैं। गांव में भी बरसाती पानी जमा है। लोगों के घरों में पानी घुसा है, मगर कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर भिवानी से मिली, कनेक्शन हांसी से मिलेगा
ग्रामीणों ने बताया कि गांव को बिजली सप्लाई हांसी सर्कल से आती है। मोटर तो भिवानी से मिल गई है, मगर हांसी सर्कल से कनेक्शन नहीं मिल रहा है। इसके लिए पंचायत ने प्रस्ताव भी पास किया था मगर हांसी के बिजली निगम अधिकारी अड़ियल रवैया अपनाए हुए ग्रामीणों और खिलाड़ियों की परेशानी को अनदेखा कर रहे हैं। (संवाद)
दो माह से परेशानी
मैदान में पानी भरा होने से दो महीने से खिलाड़ियों का अभ्यास नहीं हो रहा है। पानी निकासी होने के बाद मैदान सूखने तक भी अभ्यास नहीं हो पाएगा। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है। मगर अधिकारी जरा सी कवायद के लिए भी अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं।

- सुरेश जाखड़, प्रधान, अलखपुरा फुटबाल क्लब
लोगों को परेशानी है तो मेरे पा आएं
लोगों को परेशानी हो रही है तो हमारे पास आएंगे। कनेक्शन नहीं देने का कारण भी उन्हीं को बता दिया जाएगा। अगर लोग परेशानी लेकर आपके पास आ रहे हैं तो आप समाधान करा दीजिए।
- सुरेंद्र कुमार बुद्धिराजा, एसडीओ, बिजली निगम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed