फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water crisis, women, road jaam

भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर धनाना जलघर के समीप ग्रामीण महिलाओं ने जाम लगाया

Sat, 26 Oct 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
water crisis, women, road jaam
14 फोटो गांव धनाना में जाम लगा रही महिलाओं को समझाते मुंढाल चौकी इंचार्ज रोहताश। - फोटो : Bhiwani
पेयजल किल्लत से परेशान गांव धनाना की महिलाओं व ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर सवा 12 बजे भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों द्वारा सड़क को जाम किए जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई वहीं जाम की जानकारी मिलते ही मुंढाल पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर धनाना जलघर के समीप सड़क पर जाम लगाने वाली महिला सुनीता, संतोष, भतेरी, धनपति ने बताया कि पिछले एक महीने से उनके घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस वजह से मुख्य जलघर से गांव धनाना प्रथम व द्वितीय में जाने वाली पानी की मुख्य लाइन को जगह जगह से तोड़ा डाला। इस वजह से पब्लिक हेल्थ विभाग ने नई पेयजल लाइन डाली थी। मगर नई पेयजल लाइन भी कई जगह से लीकेज हो रही है। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क व गलियों के अंदर व्यर्थ में बह रहा है। जबकि घरों तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंचती। इस संबंध में काफी बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया, मगर किसी ने कोई समाधान नहीं कराया। छोटी दिवाली पर भी महिलाएं त्यौहार की तैयारियां करने की बजाए दूर दराज के इलाके से पीने का पानी लाने पर मजबूर हैं। पेयजल किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने जमकर बवाल काटा और सड़क पर ही डेरा डालकर बैठ गई। महिलाओं ने पब्लिक हेल्थ विभाग और जिला प्रशासन से भी जल्द से जल्द पेयजल समस्या समाधान की मांग की। महिलाओं के साथ सड़क पर जाम पर डटे ग्रामीणों ने बताया कि धनाना प्रथम व धनाना द्वितीय में करीबन 13 हजार घरों की आबादी है। इन दोनों ही गांवों में पीने के पानी की समस्या पिछले डेढ़ माह से बनी हुई है। पब्लिक हेल्थ द्वारा नई लाइन डालने के बावजूद भी पेयजल संकट से ग्रामीण नहीं उबर पाए हैं। जबकि विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की पेयजल समस्या के प्रति गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं। महिलाओं ने सड़क पर करीबन आधा से पौना घंटे तक जाम लगाकर पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस संबंध में मैंने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण महिलाएं सड़क पर जाम लगाकर बैठ गई। जिन्हें समझाकर घर भेजा गया है। पब्लिक हेल्थ अधिकारियों से भी इस संबंध में बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम घनघस, सरपंच, धनाना
महिलाओं द्वारा सड़क पर जाम लगाने की सूचना मिली थी। मैं खुद मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की फोन पर पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई से भी बात कर्राई। इसके बाद ग्रामीणों को दो दिन के अंदर पेयजल समस्या समाधान का भरोसा दिलाया गया है।
- रोहताश सिंह, इंचार्ज मुंढाल पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed