फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water crisis deepens as summer heat increases, supply will be left in the city for one day

Bhiwani News: गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ गहराया जलसंकट, शहर में एक दिन छोड़ होगी आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens as summer heat increases, supply will be left in the city for one day
महम रोड स्थित जलघर का टैंक
भिवानी। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही शहर में जलसंकट गहरा गया है। शहर में एक दिन छोड़ एक दिन पेयजल आपूर्ति के साथ राशनिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

नहरों में 13 मई की शाम तक पानी आएगा। तब तक शहरवासी पानी की राशनिंग से जूझते रहेंगे। शहर की बाहरी कॉलोनियों में पीने के पानी को लेकर हालात बिगड़ रहे हैं। वहीं पानी के टैंकरों के सहारे पेयजल व्यवस्था की जा रही है। पुराने जलघर में नए टैंक निर्माण का काम चल रहा है। जलघर के टैंकों में भी पानी का भंडारण एक दिन छोड़ एक दिन राशनिंग के बाद ही काम चलाने लायक बचा है।
सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से 27 मार्च से लगातार 19 अप्रैल तक नहरों में पानी चला था। मुख्यमंत्री के भिवानी में जनसंवाद कार्यक्रम होने की वजह से जिले के लोगों को लगातार 23 दिन नहरी पानी मिला। इसके बाद 19 अप्रैल को नहरों में पानी बंद हो गया। पहले बेमौसम बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत थी तो पानी की डिमांड भी कम बनी रही, मगर अब फिर से मई की गर्मी ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी है। पुराने जलघर के टैंकों में भी पानी तलहटी तक आ टिका है। इसकी वजह से शहर में एक दिन छोड़ एक दिन पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल लागू कर दिया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुराने जलघर में एक नया टैंक हैं, जबकि दूसरा नया टैंक अभी बनकर तैयार हो रहा है। ऐसे में पुराने जलघर के टैंकों की क्षमता भी अभी पूरी तरह से नहीं बढ़ी है। इसकी वजह से 32 दिन तक शहर के लोगों को एक बार टैंक भरने पर आपूर्ति देने में भी मुश्किलें आ रही हैं। नहरी पानी शेड्यूल के अनुसार 32 दिन बाद नहर में पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्टिंग के लिए नए टैंक में भी किया जाएगा पानी का भंडारण
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अमृत योजना के तहत पुराने जलघर में नया पानी का टैंक बन रहा है। इस टैंक के पानी भंडारण की क्षमता 14 करोड़ 29 लाख 10 हजार लीटर की है। जबकि पहले बनकर तैयार हो चुका नया टैंक भी इतनी ही भंडारण क्षमता का है। मई में इस बार नहर में पानी आने पर इस टैंक को भी टेस्टिंग के लिए पानी से भरा जाएगा। इस दौरान नए टैंक की लीकेज को भी विभाग दुरुस्त कराएगा। लेकिन टेस्टिंग के दौरान भरे गए इस टैंक से भी शहरी पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने की कोशिश रहेगी। एक बार दोनों नए टैंक भरने के बाद इससे करीब 32 दिन तक पेयजल आपूर्ति नियमित रखना भी आसान होगा।

पुराने जलघर में एक नए टैंक का निर्माण काम चल रहा है। ये काम अब जल्द पूरा हो जाएगा। पुराने जलघर में पानी का भंडारण कम बचा है। इसलिए एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल लागू किया है। 13 को नहरों में पानी आने के बाद नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।

- सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा भिवानी।

सुंदर ग्रुप की नहरों में 13 मई की शाम तक पानी पहुंच जाएगा। आठ दिन तक लगातार नहरों में पानी चलेगा। इस बार 1450 से लेकर 1900 क्यूसेक तक पानी की डिमांड रहेगी। हमारी प्राथमिकता जलघर के टैंकों और पशुओं के पीने के पानी के लिए जोहड़ों को पर्याप्त पानी आपूर्ति की रहेगी।
- जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed