फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waste management units will be established in 122 gram panchayats of the district with Rs 29 crores.

Bhiwani News: जिले की 122 ग्राम पंचायतों में 29 करोड़ से स्थापित की जाएंगी कचरा प्रबंधन यूनिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Waste management units will be established in 122 gram panchayats of the district with Rs 29 crores.
बैठक में अ​​धिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। जिले की 122 ग्राम पंचायतों में तरल कचरा प्रबंधन के लिए यूनिट स्थापित की जाएगी। इस संबंध में लघु सचिवालय में स्थित डीआरडीए हाॅल में जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन कमेटी की उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें जिले की 122 ग्राम पंचायत में तरल कचरा प्रबंधन के लिए स्वीकृति दी गई। इस परियोजना पर लगभग 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में खंड स्तरीय प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट की स्थापना तोशाम में करने की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस खंड स्तरीय प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट में आसपास के क्षेत्र का प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके इसकी प्रोसेसिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा ने बताया कि जिला में अब तक 101 गांव मॉडल ओडीएफ प्लस किया जा चुके हैं। इन गांव में ठोस व तरल दोनों श्रेणी का कचरा प्रबंधन किया जा रहा है। इसके अलावा इन गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई का काम जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला पहले से ही ओडीएफ हो चुका है। ओडीएफ प्लस के तहत गांव में ठोस में तरल दोनों प्रकार के कचरे का प्रबंधन किया जाता है और गांव को स्वच्छ रखने के लिए लगातार कार्य किए जाते हैं। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, बीडीपीओ सुमित बैनीवाल, सोमबीर कादयान सहित अन्य अिधकारी मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed