{"_id":"61c8b3fe7892f35fd57c202c","slug":"warning-given-to-close-the-hotel-sabotage-bhiwani-news-hsr6204613153","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल बंद कराने की दी चेतावनी, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल बंद कराने की दी चेतावनी, की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। हिसार मार्ग स्थित होटल संचालक की शिकायत पर छह नामजद व्यक्तियों सहित नौ अन्य के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज किया है।
होटल संचालक का आरोप है कि इन लोगों ने होटल पर आकर तोड़फोड़ व मारपीट की और होटल को बंद करने की चेतावनी दी है।
गांव दरियापुर निवासी होटल संचालक महेंद्र ने पुलिस में शिकायत कर बताया है कि 24 दिसंबर की शाम करीब पौने पांच बजे तोशाम में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान उसके बहनोई राहुल का फोन आया कि 15-20 व्यक्ति और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर आए और होटल में घुस गए। इस सूचना पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया और स्वयं भी होटल पर पहुंचे। महेंद्र ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने होटल को बंद करने की धमकी दी। जवाब में बताया कि होटल को रजिस्टर्ड करवाया हुआ है बंद नहीं होगा। महेंद्र ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने होटल में तोड़फोड़ की और मारपीट की। लड़ाई-झगड़े के दौरान 65800 रुपये सामान की खरीद के लिए रखे थे, झगड़े में वो गिर गए जो नहीं मिले। होटल स्टाफ का फोन तोड़ दिया। महेंद्र ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज तो बच गया, जल्दी ही अगर होटल को बंद नहीं किया गया तो जान से मार देंगे। महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।