{"_id":"6557adcbc26490941b0c1b48","slug":"wanting-to-become-rich-soon-two-operatives-of-sandy-gang-had-demanded-extortion-of-ten-lakhs-from-the-confectioner-bhiwani-news-c-21-hsr1027-261366-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जल्द अमीर बनने की चाहत में सैंडी गैंग के दो गुर्गों ने मांगी थी हलवाई से दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जल्द अमीर बनने की चाहत में सैंडी गैंग के दो गुर्गों ने मांगी थी हलवाई से दस लाख की रंगदारी
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हालु बाजार स्थित प्यारेलाल हलवाई की दुकान पर दुकानदार विजय से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में भिवानी पुलिस ने दो आरोपियों को वारदात के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही सैंडी गैंग के गुर्गे हैं। जिन्होंने जल्द अमीर बनने की चाहत में पटाखा बजाने की नकली पिस्तौल से फायरिंग कर हलवाई से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
भिवानी सीआईए पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और खिलौना पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। वहीं एक आरोपी बाइक से गिरने की वजह से जख्मी हो गया है। इसका भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
भिवानी सीआईए द्वितीय भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार की टीम के इंचार्ज एएसआई सज्जन कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हलवाई से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों को गांव खरक कलां के खेतों के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आलोक उर्फ जोकर निवासी डॉबर कॉलोनी भिवानी और रोहत निवासी कृष्णा कॉलोनी हाल संत नगर हिसार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी आलोक उर्फ जोकर को न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं आरोपी रोहित को बाइक से गिरकर चोट लगने के कारण नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसे कड़ी सुरक्षा निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे हालु बाजार स्थित प्यारेलाल हलवाई की दुकान के संचालक विजय कुमार फोन पर एक फोन आया था। जिस पर बोलने वाले ने दुकानदार से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर संचालक को कुछ मिनट में इसका चमत्कार दिखाने की धमकी भी दी गई थी। इसके कुछ अर्से बाद ही उसकी दुकान पर एक स्पलेंडर बाइइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। बाइक के आगे पीछे की नंबर प्लेट नहीं थी। बाइक सवार एक युवक ने नकली खिलौना पिस्तौल निकालकर काउंटर पर बैठे दुकानदार विजय कुमार पर तान दी और फायर कर फिरौती मांगी।
इसी दौरान आरोपी जाते समय हलवाई की दुकान रखे बर्तनों को भी गिरा गया और बाइक पर बैठकर भाग गए। इस संबंध में विजय की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। भिवानी सीआईए की टीम ने चंद घंटों बाद ही दोनों को गांव खरक कलां के खेतों के समीप से काबू किया। इस दौरान बाइक से फिसलकर गिरने से रोहित घायल हो गया।
-- -- -- -
हलवाई दुकानदार से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दोनों बदमाशों को सीआईए पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों ही बदमाश सैंडी गैंग के सदस्य हैं। एक बदमाश तो मर्चेंट नेवी का टेस्ट भी पास कर चुका है। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में इन्होंने इस तरह का रास्ता चुना था। पुलिस ने दोनों को खरक कलां के खेतों के नजदीक से पकड़ा है। उनमें से एक घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि दूसरे का दो दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।
- रमेश कुमार, डीएसपी, जिला मुख्यालय भिवानी।