{"_id":"641892a2ef864bae400c0419","slug":"waiting-for-nafed-team-hafed-did-not-buy-mustard-in-the-market-on-monday-bhiwani-news-c-21-1-84689-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेफेड टीम का इंतजार, हैफेड ने सोमवार को नहीं की मंडी में सरसों की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेफेड टीम का इंतजार, हैफेड ने सोमवार को नहीं की मंडी में सरसों की खरीद
Mon, 20 Mar 2023 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में सोमवार को किसानों की सरसों की खरीद नहीं हुई। इसकी वजह नेफेड की टीम के आने का इंतजार बताया गया। नेफेड अधिकारियों की टीम आने के बाद ही हैफेड मंडी में सरसों की खरीद सुचारु कराएगा। अब तक सिर्फ दो दिन ही किसानों की सरसों की बोली लगाई गई है। जिसमें से अधिकांश सरसों में अधिक नमी बताकर नहीं खरीदा गया है। सोमवार दोपहर बाद फिर से मौसम बिगड़ा और शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
भिवानी मंडी में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को सरसों खरीद की उम्मीद थी, लेकिन किसानों को बताया गया कि नेफेड की टीम आनी है। उसके बाद ही खरीद शुरू होगी।
दिनभर टीम का अधिकारी इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक सरसों की खरीद नहीं हो पाई। मंडी में पहुंचे किसानों का कहना है कि खराब मौसम में पहले से ही सरसों में अधिक नमी बनी है वहीं फसल रखने के लिए भी ठीक से इंतजाम नहीं है। ऐसे में नुकसान किसान का ही हो रहा है वहीं आढ़तियों का कहना है कि अभी तक ज्यादातर किसानों की सरसों की खरीद नहीं हुई है। मंडी में भी करीब दो हजार क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
नेफेड की टीम आनी है, जिसके बाद ही उनकी एजेंसी किसानों की सरसों की खरीद करेगी। नेफेड की हिदायतों के अनुसार ही किसानों की सरसों की खरीद होगी।
-नवीन कुमार, परचेजर, हैफेड नई अनाज मंडी भिवानी।