{"_id":"6713e822e7e92f319c0714e1","slug":"waiting-for-lifting-of-lakhs-of-bags-in-the-market-shortage-of-loading-and-unloading-labor-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124590-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंडी में लाखों कट्टों को उठान का इंतजार, लोडिंग और अनलोडिंग लेबर की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंडी में लाखों कट्टों को उठान का इंतजार, लोडिंग और अनलोडिंग लेबर की कमी
Sat, 19 Oct 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले की मंडियों में बाजरे की आवक अब पीक पर है। ऐसे में हजारों क्विंटल बाजरे की रोजाना खरीद हो रही है। इसी के साथ मंडियों से लोडिंग और अनलोडिंग का काम भी तेज हो गया है। लेकिन अब समस्या लेबर की आ रही है।
त्योहारों की वजह से प्रवासी मजदूर अब वापस लौटने लगे हैं, ऐसे मेंं मंडियों के अंदर अब भी लाखों कट्टों को उठान का इंतजार है। नई आवक की वजह से मंडियां किसानों की फसल से अटी पड़ी हैं। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में भी करीब 90 हजार कट्टों का उठान होना बाकी है। हालांकि सरकारी खरीद एजेंसी की तरफ से ढुलाई ठेकेदारों को तेजी से उठान के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नई आवक से व्यवस्था न बिगड़े।
भिवानी मंडी में शनिवार को 432 किसानों के 12 हजार 800 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं करीब 500 से अधिक किसानों की 15 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हुई। अब तक भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में करीब आधे बाजरे की ही उठान हुई है। ऐसे में लेबर की कमी से लोडिंग और अनलोडिंग का काम भी प्रभावित हो सकता है। मंडियों से लोडिंग के लिए अलग से लेबर का काम दिया हुआ है जबकि गोदामों पर अलग से लेबर अनलोडिंग का काम कर रही है।
विज्ञापन
भिवानी मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद लगातार की जा रही है। रोजाना ही करीब पांच सौ से अधिक किसान अपनी फसल लेकर आ रहे हैं। मंडी में लगातार उठान का काम भी जारी है। अब तक आधे से अधिक खरीद हो चुके बाजरा का उठान कराया जा चुका है।
-गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी, नई अनाज मंडी भिवानी।