फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Voters of Loharu constituency were on top, 79.66 percent voted.

Bhiwani News: अव्वल रहे लोहारू हलके के मतदाता, किया 79.66 फीसदी मतदान

Mon, 07 Oct 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 07 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Voters of Loharu constituency were on top, 79.66 percent voted.
लोहारू। मतदाताओं का उत्साह कहें या सत्ता परिवर्तन की जिद कि इस बार लोहारू हलके के मतदाता मतदान करने में जिले भर में अव्वल हैं। लोहारू हलके में इस बार 79.66 फीसदी मतदान किया तथा इन आंकड़ों में अभी पोस्टल बैलेट और घर-घर जाकर डलवाए गए दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को और शामिल किया जाना है। ऐसे में लोहारू हलके का मतदान प्रतिशत 80 फीसदी के आंकड़े को पार कर सकता है जो जिले भर में सबसे अधिक है। यहीं नहीं हलके के मोहिला गांव के बूथ न. 53 पर सर्वाधिक 93.32 फीसदी मतदान दर्ज किया है। जबकि लोहारू शहर के बूथ न. 223 पर सबसे कम 62.47 फीसदी मतदान दर्ज किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार लोहारू हलके के 2 लाख 6 हजार 663 मतदाताओं में 1 लाख 8 हजार 596 पुरुष मतदाता और 98 हजार 65 महिला मतदाता शामिल थीं। मतदान के लिए हलके में अबकी बार 246 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जानकारी के अनुसार लोहारू हलके में इस बार मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। अनेक ऐसे बूथ पर जिन पर इस बार 80 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। यहीं नहीं करीब आधा दर्जन बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया है। मोहिला गांव के बूथ नंबर 53 पर सर्वाधिक 93.32 फीसदी मतदान दर्ज किया है। इसके अलावा आजमपुर के बूथ नंबर 237 पर 92.74 फीसदी, मिठ्ठी के बूथ नंबर 104 पर 92.55 फीसदी, खरकड़ी के बूथ नंबर 56 पर 90.41 फीसदी, मोरका के बूथ नंबर 106 पर 90.25 फीसदी तथा गोकलपुरा के बूथ नंबर 114 पर 90.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन





मतदान में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं रहीं अव्वल

लोहारू हलके में मतदान को लेकर इस बार एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। इस बार लोहारू हलके में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है। हलके में इस बार 1 लाख 8 हजार 596 पुरुष मतदाताओं में से 98 हजार 65 महिला मतदाता थी। जिनमें 79.32 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 80.15 महिलाओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed