फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vote as per your wish, I can't tell for whom, but I will definitely vote.

Bhiwani News: वोट हो सै मन का, किस को करू बताऊं नहीं, पर वोट जरूर डालूंगी

Mon, 20 May 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Vote as per your wish, I can't tell for whom, but I will definitely vote.
 झिमा देवी
जूई। प्रदेश की सबसे अधिक आयु की मतदाताओं में शामिल जिला के गांव जूई खुर्द निवासी झिमा देवी को लोकतंत्र के महापर्व का बेसब्री से इंतजार है कि कब चुनाव का दिन आए और वे बूथ पर जाकर अपना वोट डाले। वोट डालने के प्रति झिमा देवी का जज्बा युवा मतदाताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। झिमा कहती हैं कि वे नाम तो नहीं बताएंगी, पर वोट जरूर डालेंगी। जो भी निर्वाचित हो, उसका भला हो। वे उनको वोट देना चाहती हैं, जो विकास करे और सार्वजनिक काम करवाए।
विज्ञापन

जिले में सबसे बुजुर्ग मतदाताओं में शामिल 105 वर्षीय झिमा देवी के अनुसार वे वोट बनने के साथ ही अपना वोट डालती आ रही हैं। जो देश की आजादी के समय से ही जारी है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत में वर्ष 1952 में हुए पहले आम चुनाव में मतदान किया था। उन्होंने कहा कि अपना वोट ही है, जिससे हम अपने मनपसंद नेता का चुनाव करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उनका मनपसंद प्रत्याशी जीतता है तो बहुत खुशी होती है। झिमा देवी ने कहा कि वोट डालने के लिए उनके मन में वैसा ही चाव है, जैसा पहली बार वोट डालने के समय था। अबकी बार भी उनको चुनाव के दिन का इंतजार है। चुनाव में वह अपने वोट का प्रयोग जरूर करेंगी। संवाद
विज्ञापन


उम्र के इस पड़ाव के दौरान देखा है अलग-अलग दौर

झिमा देवी ने उम्र के इस पड़ाव तक अलग-अलग दौर देखे हैं। अब तक सभी चुनावों में अपना वोट डालती आ रही झिमा ने कहा कि एक वो भी समय था। जब न बिजली थी, न सड़क थी और न पानी था। इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बिजली न होने से मिट्टी तेल के दीये जलाते थे। बिजली और सड़क बनने और बाद में पानी आने से जिंदगी कुछ आसान हुई। रोजमर्रा के काम आसानी से होने लगे। उन्होंने कहा कि बेटा आज तो सब कुछ है, पहला तो कुछ भी कोनी था। गुरुकुल पंचगांव में कक्षा तीन तक पढ़ी झिमा देवी का यह जज्बा विशेषकर उन मतदाताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो मतदान करने में सुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुभाषचंद्र बोस घना बढ़िया आदमी था

झिमा देवी अपने पुराने दिनों को याद कर बताती हैं, उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी के दिन देखे हैं। महात्मा गांधी के आन्दोलन को भी देखा है। बेटा सुभाषचंद्र बोस जिसा आदमी तो होने का ये कोनी। आजादी के टेम पर हिन्दू-मुसलमान की मारकाट को याद करके आज भी रोंगटे खड़े हो जया स। पुराने टेम में लड़कियों को पढ़ने की इजाजत नहीं थी। लेकिन वो गुरुकुल पंचगांव में तीन तक पढ़ी हैं। अखबार पढ़ कर अपने आप को देश-दुनिया से अपडेट रखती हैं। वर्तमान में उसके परिवार में 25 सदस्य हैं। उनकी देखभाल कर रहे सबसे छोटे पुत्र रेलवे से रिटायर मनीराम श्योराण बताते हैं कि 105 साल की उम्र में भी स्वास्थ्य से बिल्कुल ठीक है। अपना काम खुद कर लेती हैं। बार-बार 25 मई को लेकर बात करती रहती हैं। वोट डालकर चुनाव में खुद की सरकार बनने का चाव आज भी उनका वैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed