फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Volunteers ignite social consciousness in the nation: Prof. Mittal

राष्ट्र में सामाजिक चेतना की अलख जगाते हैं स्वयंसेवक: प्रो मित्तल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Volunteers ignite social consciousness in the nation: Prof. Mittal
जीडीसी कॉलेज बहल में सात दिवसीय एनएसएस राष्ट्रीय एकता विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर मंच पर उपस्? - फोटो : Bhiwani
बहल। स्वयंसेवक राष्ट्र में सामाजिक चेतना की अलख जगाते हैं। ये विचार सीबीएलयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बीआरसीएम संस्थान बहल में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता विशेष शिविर का उद्घाटन के अवसर पर कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए सामाजिक जागृति का होना जरूरी है। बीआरसीएम के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि एनएसएस वॉलिंटियर्स नॉट मिबटयूके सिद्धांत पर राष्ट्रीय सेवा कार्य कर सामाजिक जागृति पैदा करते हैं। विश्वविद्यालय के एनएसएस कोआर्डिनेटर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

शिविर में देश के विभिन्न 15 राज्यों से 200 स्वयंसेवक और 16 प्रोग्राम अधिकारी भाग ले रहे हैं। एनएसएस शिविर की सह कन्वीनर डॉ. आशा पूनिया ने शिविर की आगामी सात दिन होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बीआरसीएम लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल कौशिक, इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा, रजिस्ट्रार पवन पंघाल, ऋषि शर्मा, मनीष खत्री सीएफओ, डॉ. आरएस मुजाल्दा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. उदय विद्या, विश्वास यादव, मानसिंह, डॉ. सुपर्णा शर्मा, डॉ. कविता शर्मा, सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed