{"_id":"658875d241768a9029032478","slug":"visibility-was-only-10-meters-in-the-fog-cold-brought-shivers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10710-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: धुंध में दृश्यता रही मात्र 10 मीटर, सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: धुंध में दृश्यता रही मात्र 10 मीटर, सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी
Sun, 24 Dec 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
दांग से बीरण मार्ग पर छाई धुंध।
भिवानी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह आते-आते रविवार को सर्द मौसम की गहरी धुंध छाई। दृश्यता मात्र 10 मीटर रही। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। नेशनल हाईवे पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई, वहीं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण ठंड ने कंपकंपी छुड़वा दी।
रविवार सुबह छाई घनी धुंध की वजह से भिवानी रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से पहुंची। वहीं सड़क पर दृश्यता मात्र 10 मीटर होने के कारण वाहन बेहद धीमी गति से चलाने पड़े। खेतों में भी धुंध छाने से अब पाला गिरने लगेगा।
ठंड से खरपतवार नहीं बढ़ेगा
चांग। रविवार को सुबह लोगों को कोहरे व धुंध का सामना करना पड़ा। किसान जयभगवान, रामनिवास, पवन नंबरदार, देवेंद्र कालड़ा का कहना है कि गेंहू की फसल के लिए ठंड का पड़ना अति आवश्यक है। इससे गेंहू की फसल में अधिक फुटाव होगा। ठंड से खरपतवार में बढ़ोतरी नहीं होती और खरपतवारनाशक दवाओं के छिड़काव से भी छुटकारा मिलेगा।