फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Visibility was less than 10 meters due to fog, maximum temperature dropped by 7.9 degrees.

Bhiwani News: धुंध में दृश्यता रही 10 मीटर से कम, अधिकतम तापमान में आई 7.9 डिग्री गिरावट

Wed, 27 Dec 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Visibility was less than 10 meters due to fog, maximum temperature dropped by 7.9 degrees.
 दादरी - ​भिवानी रोड पर घने  कोहरे के बीच धीमी रफ्तार से गुजरते वाहन ।संवाद
भिवानी। बर्फीली हवाओं के साथ धुंध ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने से अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शाम तीन बजे बाद फिर से धुंध छाने लगी।
विज्ञापन

शहर में लोगों ने अलाव सेक ठंड से निजात पाई। वहीं खेतों में भी इस समय पाला गिरना शुरू हो गया। लगातार तीसरे दिन भी ट्रेनों और बसों की रफ्तार थमी रही। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। शहरी दायरे में भी सुबह 11 बजे तक धुंध गहराई रही, जिसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। धुंध के कारण शहर के बाजारों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं लोग भी घरों के अंदर ही दुबके रहे। कार्यालयों में लोगों ने हीटर चलाकर ठंड से राहत पाई।
विज्ञापन

लगातार बर्फीली हवाओं का असर मौसम में बना है। येलो अलर्ट से मौसम में लगातार धुंध छाने लगी है। बुधवार को अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और ठंड में स्कूली बच्चों को भी वाहनों में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। वापस लौटते समय भी धूप नहीं निकली और वापसी में भी बच्चों को बर्फीली हवाओं को झेलते हुए ही स्कूल से घर पहुंचना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.3 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध से फसलों में मिलेगा फायदा
कैरू। देवराला ग्रामीण क्षेत्र में धुंध ने एक ओर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई। वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे पर खुशी की है। तीन दिन से लगातार धुंध पड़ने से लोगों के काम काज ठप होते दिखाई दिए। धुंध का प्रकोप दिसंबर लगते ही शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार धुंध देरी से शुरू हुई है जिसका किसानों को कई दिनों से इंतजार था। प्रकृति का पीला सोना व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद होगा। लोहानी से बहल मार्ग पहले ही खस्ताहाल है और धुंध ने ओर भी ब्रेक लगा दिए दोपहिया वाहन की संख्या में कम देखी गई। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी जोगेंद्र पाल ने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व इंडिगेटर को चालू रखे ताकि सुरक्षा व सावधानी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article