फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Visibility on the roads decreased, increasing the fear of accidents.

Bhiwani News: सड़कों पर दृश्यता घटी, हादसों का डर बढ़ा

Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Visibility on the roads decreased, increasing the fear of accidents.
बवानाखेड़ा  से ​भिवानी  की तरफ जाता तूड़े से भरा ओवरलोड   ट्रैक्टर । संवाद
भिवानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों का बेखौफ चलना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है। सरकारी दावों और भारी जुर्माने के बावजूद, रात के समय तूड़े से लदे वाहन खुलेआम दौड़ते हैं। धुंध और कम दृश्यता में ऐसे वाहनों के चलते हाईवे और नेशनल हाईवे पर हादसों का जोखिम बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, करीब डेढ़ हजार से अधिक ओवरलोड वाहनों को पहले इंपाउंड किया जा चुका है और भारी जुर्माना भी लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर नियंत्रण नहीं बन पाया। ओवरलोड वाहन चालक आरटीए और पुलिस की निगरानी से बचने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ समय पहले आरटीए टीम की सरकारी गाड़ी पर भी जीपीएस लगाने की घटना सामने आई थी, जिस पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद भी शहर की सड़कें ओवरलोड वाहनों से भरी रहती हैं क्योंकि स्थानीय नाकों से पुलिस हटते ही ये वाहन शहर के अंदर से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ जाते हैं। तोशाम क्षेत्र में खनन कार्य से जुड़े वाहन सबसे अधिक प्रभावित हैं जिससे सड़कें धंस रही हैं और यातायात नियमों की भारी अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि ओवरलोड वाहन तेज गति से चलते हैं और छोटे वाहन चालक इनसे खुद को बचा नहीं पाते। हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभागों को तत्काल ठोस कदम उठाकर इन वाहनों पर नियंत्रण करना आवश्यक है।
::::::::
ओवरलोड वाहन शहर की सड़कों पर रात में गुजरते हैं। सड़कें धंस चुकी हैं और प्रशासन केवल औपचारिकता निभा रहा है। इन पर ठोस कदम उठाए जाएं। -बोबी खट्टर, शहरवासी
::::::::::
ये वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं और छोटे वाहन चालक आसानी से इनकी चपेट में आ जाते हैं। ओवरलोड वाहनों पर शहर में पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए।- दिनेश प्रजापति, शहरवासी

:::::::
भवन निर्माण सामग्री से भरे वाहन लापरवाही से चलते हैं। हादसे होते हैं, लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। -भूपेंद्र, शहरवासी
::::::::::::::
जिला यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि तूड़े से भरे ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच की जा रही है और शहर में ऐसे वाहनों के प्रवेश पर रोक है। आरटीए की संयुक्त टीम सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है और वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाने का कार्य जारी है।
-संजय कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed