फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villages are being developed on the lines of cities: MP

शहरों की तर्ज पर हो रहा गांव को विकास : सांसद

Sat, 21 Oct 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villages are being developed on the lines of cities: MP
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम के तहत गांव कोंट व कायला में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष बिजली, पेयजल, नरेगा में काम दिलाने, नालों का निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड की समस्याएं रखीं। जिस पर सांसद ने हर संभव समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि सरकार गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रही है। लोगों को पर्याप्त बिजली-पानी आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जिस गति से हमारे देश का विकास हो रहा है, उससे साफ है कि हमारा देश जल्द ही विकसित देशों में शामिल होगा। आज देश में रेल, सड़क और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। नए-नए नेशनल हाईवे, एम्स और मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। शिक्षा का क्षेत्र में आईआईटी व कॉलेजों का निर्माण करवाया जा रहा है। हमारे देश की आर्थिक स्थिति दूसरे देशों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नए-नए नेशनल हाईवे और रेल सेवाओं का विस्तार करके देश के विकास को नई गति प्रदान की है। लंबी दूरियां कम समय में तय होने लगी हैं, जिससे व्यापार जगत के साथ-साथ आमजन को सुविधा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बिजली की जर्जर तार या पोल की वजह से किसी की जान जाती है तो संबंधित बिजली निगम का कर्मचारी या अधिकारी जिम्मेदार होगा। गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार ने जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों को अलग-अलग कार्य दिए हैं। विकास कार्यों के लिए पंचायतों द्वारा प्रस्ताव पारित कर ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्याें को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर संबंधित गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, जनस्वाथ्य अभियांत्रिकी कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारी, नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed