{"_id":"615b23d18ebc3e2bdd0d8ae3","slug":"villagers-jammed-when-the-attackers-were-not-arrested-bhiwani-news-hsr613474553","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
गांव जाटू लोहारी में जाम लगाने वाले ग्रामीणों को चेतावनी देते बवानीखेड़ा एसएचओ हरिओम। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवानी खेड़ा। गांव जाटू लोहारी में आपसी झगड़े में चोट मारकर घायल करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को हांसी-भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
रविवार को गांव जाटू लुहारी के लोगों ने हांसी-भिवानी मार्ग के बीच ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर यातायात को बाधित कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले गांव के दो परिवारों में आपस में झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष के 12 लोगों ने दूसरे पक्ष के 7 लोगों को चोट मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक 5 लोगों को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेकर काम करने के भी आरोप जड़े। सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर आज जाम लगाया है। सूचना पाकर थाना प्रभारी हरिओम मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि वे जाम नहीं खोलते हैं तो मजबूर उन्हें जाम लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
पुलिस पर जो आरोप लगाए गए हैं वो सभी निराधार हैं। मामले की बिल्कुल निष्पक्ष जांच की जा रही है। पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जाम लगाने वाले लोगों को भी यही बात समझाई। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
- हरिओम, थाना प्रभारी, बवानीखेड़ा।