फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers forced to put barbed wire fencing on rooftops due to fear of monkeys

Bhiwani News: बंदरों के डर से छत पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए मजबूर ग्रामीण

Sat, 03 May 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers forced to put barbed wire fencing on rooftops due to fear of monkeys
गांव देवराला स्थित एक मकान पर रखी पानी की टंकी पर लगाई गई कांटेदार बाड़। 
कैरू। देवराला कैरू क्षेत्र में बंदरों की संख्या और खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों के बिजली उपकरण समेत अन्य संसाधन भी महफूज नहीं हैं। कई बंदर घरों के बाहर टंगे बिजली मीटरों के शीशे और तारों पर झूल रहे हैं। बंदर मकान की छतों पर रखे सामान को उठा ले जा रहे हैं। कई बंदर लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग एवं ग्राम पंचायत प्रशासन ने इन उत्पाती बंदरों को नहीं पकड़ा है, जिससे ग्रामीणों में बंदरों का भय व्याप्त है। अगर ग्रामीण इन बंदरों को भगाने का प्रयास करते हैं तो वह झुंड बनाकर उन पर हमला बोल देते हैं। ग्रामीण अपनी छतों पर कांटेदार बाड़ करने के लिए मजबूर हो गए हैं। ग्रामीण बंदरों से प्लास्टिक की पानी की टंकी के ढक्कन को बचाने के लिए बाड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed