Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers did not agree even on the promise of officials, waiting for written assurance

रोहनात में संतलाल मौत प्रकरण: 60 घंटे बाद भी न मांगे मानी गई, न हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers did not agree even on the promise of officials, waiting for written assurance
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव रोहनात में तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर यकीन नहीं कर आंदोलनकारी संतलाल का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। धरनास्थल पर ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ करीब साढ़े पांच घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। ग्रामीण मृतक आश्रित के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने के साथ ही अन्य मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के किसी नुमाइंदे के लिखित आश्वासन देने पर ही धरना खत्म होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव रोहनात में ग्रामीण संतलाल के शव के साथ धरनास्थल पर बैठे रहे। एडीसी राहुल नरवाल व एएसपी हितेष कुमार सुबह करीब 11 बजे धरनास्थल पर पहुंचकर नाराज ग्रामीणों को मनाने के लिए बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच दो दौर की बातचीत हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उनकी बातों को शासन तक भी पहुंचाएंगे। इस पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के किसी नुमाइंदे के यहां आने और उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन पर ही संतलाल का अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए। करीब साढ़े पांच घंटे तक चली बैठक के बाद भी ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बनी। ग्रामीणों से बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो अधिकारी शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे लौट गए।
विज्ञापन

धरने पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे, वे केवल आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि सरकार का कोई नुमाइंदा आकर आश्वासन दे। बातचीत के बाद कमेटी ने फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दे, तभी वे इस आंदोलन को समाप्त करने पर विचार करेंगे। - धर्मबीर फौजी, सदस्य धरना कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed