फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers are suffering due to lack of consolidation

Bhiwani News: जूई बिचली व खुर्द की चकबंदी न होने का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Mon, 04 Nov 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers are suffering due to lack of consolidation
चकबंदी न होने से दो गांवों जूई बिचली और जूई खुर्द के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
अनिल लांबा
विज्ञापन

जूई। चकबंदी न होने से दो गांवों जूई बिचली और जूई खुर्द के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इन दोनों गांवों का विकास कई साल से ठप है। दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर बसा होने के बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेत से जुड़े रास्ते के लिए आए दिन विवाद हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के उदासीन रवैये से दोनों गांवों के लोग दुखी हैं लेकिन नई सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह से ग्रामीणों को आस जगी है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने सरकार से यह समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में न काॅलेज और न ही बस स्टैंड : जूई खुर्द निवासी मांगेराम, बीडीसी सदस्य बृजेश, महेंद्र सिंह, राजेश श्योराण, मनीराम, मंदीप, जुई बिचली निवासी उमेद लांबा, मंदीप ढिल्लो, संदीप लांबा आदि ने बताया कि इन दोनों गांवों की चकबंदी वर्ष 1972 के आसपास हुई थी। उस समय जमीन की कीमत उपजाऊ और बरानी के हिसाब से लगती थी। उस चकबंदी में कुछ लोगों ने जमीन में हेराफेरी करने की कोशिश की तो बाकी लोगों ने कब्जे नहीं पकड़े। भूप शर्मा, मांगेराम जांगड़ा, लाला बीडीसी, सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, नवनीत, विजय सेठ, विनोद जांगड़ा ने बताया कि वह 46 साल से गांव की चकबंदी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में देरी के कारण पहले गांव ब्लॉक बनना प्रस्तावित था। अब वह गांव कैरू ब्लॉक से जुड़ गया। गांव में काॅलेज, आईटीआई, स्टेडियम, व्यायामशाला की दरकार है। गांव के दोनों राजमार्गों पर बस स्टैंड बनाकर जूई से लाडावास, जुई से प्यारे की ढाणी, जुई से सीधा डांडमा तक सड़क निर्माण की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed