{"_id":"6324b4cf7b9fdf539d143eff","slug":"villagers-angry-over-low-number-of-teachers-in-schools-bhiwani-news-hsr642088130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में अध्यापकों की संख्या कम होने पर क्षेत्र वासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में अध्यापकों की संख्या कम होने पर क्षेत्र वासियों में रोष
विज्ञापन
कैरू। ट्रांसफर ड्राइव के बाद क्षेत्र के कई गांवों के स्कूलों में अध्यापकों की कमी हो गई है। अध्यापकों की संख्या बढ़ाने की मांगा को लेकर खंड के क्षेत्रवासी कैरू स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। बीईओ अनिता बाई को मांग पत्र सौंप कर अध्यापकों की कमी को पूरा करने की मांग की।
फिलहाल कैरू खंड के राजकीय विद्यालय गोलागढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू, राजकीय उच्च विद्यालय इंदीवाली, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय देवराला आदि गांवों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों की नियमित नियुक्ति करने की मांग की। ग्रामीण शीशराम ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे स्कूल को ताला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। अध्यापकों की कमी पूरी करने को लेकर क्षेत्र वासी ने सरकार पर आरोप भी लगाए। इस मौके पर ज्ञापन सौंपने में डॉ. अजीत बेडवाल देवराला, विक्रम, जयपाल, चंद्रभान, सत्यनारायण शर्मा, राम चंद्र कैरू, अनिल इंदीवाली, सोमबीर जुई आदि मौजूद रहे।
------
मॉडल स्कूल पर शिक्षकों का टोटा
कैरू का राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोकि खंड का एकमात्र माडल स्कूल है। यहां पर क्षेत्र के कई गांवों के बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। यहां से करीब 12 शिक्षकों का तबादला होने से स्थिति गड़बड़ा गई है। मॉडल संस्कृति विद्यालय का दर्जा होने के नाते नियमानुसार यहां पर स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। यहां 700- 800 बच्चे अध्ययन करते हैं और अब उनकी पढ़ाई बाधित हो गई। बच्चे अब निजी या सुविधा अनुसार स्कूलों में दाखिला लेने को मजबूर है।