{"_id":"6858554ef1af1c132c004c43","slug":"villagers-anger-erupted-against-opening-of-liquor-shop-in-ratera-village-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135840-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव रतेरा में शराब ठेका खोलने के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव रतेरा में शराब ठेका खोलने के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
गांव रतेरा में शराब ठेका को लेकर आयोजित बैठक में विचार रखता वक्ता।
बवानीखेड़ा। गांव रतेरा में शराब ठेका खोलने के प्रयास के खिलाफ शनिवार शाम ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में आयोजित बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसी भी स्थिति में गांव में शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। बैठक में हरियाणा जागृति युवा मोर्चा की टीम और गांव के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
एडवोकेट राजेश सिंधु ने बैठक में ग्रामीणों को कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक्साइज इंस्पेक्टर अमरजीत की मिलीभगत से गांव में शराब ठेका खोलने की कोशिश की जा रही है, जो गांववासियों की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने अमरजीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को ग्रामीण उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे और ठेका खोलने के प्रयास का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि राजेश रतेरा, राजकुमार धानिया, पूर्व सरपंच चेतन प्रकाश धमीजा, जसवीर पंच, असीम शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।