फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vijayadashami: Victory of righteousness over unrighteousness, effigy of evil burnt to ashes

विजयादशमी : अधर्म पर हुई धर्म की जीत, धू धू कर जला बुराई का पुतला

Sat, 12 Oct 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami: Victory of righteousness over unrighteousness, effigy of evil burnt to ashes
सेठ किरोड़ीमल पार्क में जलते रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले।
भिवानी। अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रीन आतिशबाजी का भी शहरवासियों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुतलों का दहन किया।
विज्ञापन

शहर के सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से चार दिवसीय रामलीला मंचन के बाद 100 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतलों का दहन कार्यक्रम हुआ। दहन से पहले रामलीला के कलाकारों ने अद्भुत अभिनय का परिचय दिया। इस मौके पर दिल्ली से विशेष तौर पर आमंत्रित नृत्यांगना ने भी नृत्य के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद राम के बाण के साथ ही एक-एक कर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों से धमाके के साथ आग की गगनचुंभी लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

इस दृश्य को दर्शक अपने मोबाइल फोन में भी कैद करने में जुटे रहे। वहीं दर्शकों की भीड़ की वजह से व्यवस्था बनाने में भी आयोजकों को खूब पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित विजय दशमी पर पुतला दहन कार्यक्रम में हिसार के सेसन जज डीके मित्तल और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय बंसल टैणी, अजय सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि विजय दशमी पर्व पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिपूर्ण रामायण ग्रंथ का सार हमें अपने जीवन में उतार अंदर की बुराइयों को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प लेकर मानवता की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय बंसल टैणी, सुरेश डिब्बेवाला, अजय सर्राफ, मामनचंद, रामअवतार गुप्ता, विनोद डिब्बेवाला, अभिषेक बंसल, पवन बुवानीवाला, मोहित चौधरी, भूरु प्रधान, नरेंद्र सर्राफ, अमित डालमिया, दिनेश गोयल, प्रवीण अग्रवाल सहित सैकड़ों शहरवासी मौजूद रहे।

सेक्टर 13 में भिवानी क्लब ने किया पुतला दहन कार्यक्रम, विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया शुभारंभ
भिवानी। शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 के सामने मेला ग्राउंड में भिवानी क्लब की और रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि थे। भिवानी क्लब पदाधिकारियों की ओर से विधायक का अभिनंदन किया गया।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक दशहरा पर हम सबको भगवान श्रीराम के चरित्र जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर में बच्चों को भगवान राम के चरित्र से वाफिक कराने के लिए रामायण का अध्ययन आवश्यक है। भिवानी क्लब के पदाधिकारी पंचायती राज विभाग के एसडीओ प्रवीण बजाज ने कहा कि विजय दशमी पर इस आयोजन का मकसद युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर रखना है।

हमारा प्रयास है कि हर परिवार भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर एडवोकेट अविनाश सरदाना, एडवोकेट सोहनलाल मक्कड़, बिशंबर अरोड़ा, पार्षद संदीप यादव, संजय कामरा सहित भिवानी क्लब पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों शहरवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed