फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar will attend the birth anniversary celebrations of Bhagat Dhanna Jat

भगत धन्ना जाट की जयंती समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ : सुभाष बराला

Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar will attend the birth anniversary celebrations of Bhagat Dhanna Jat
नागरिक अस्पताल परिसर में स्थित आयुष विभाग का भवन। 
भिवानी। महान संत भगत धन्ना जाट जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कैथल जिले के गांव धनौरी में 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक व सभी बड़े नेता, सर्व समाज-धर्मों से धर्म-गुरु व सभी खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जयंती समारोह 21 से 23 अप्रैल तक तीन दिन चलेगा, जिसमें 21 व 22 अप्रैल को हवन और धन्ना भगत द्वारा रचित पदों पर आधारित सत्संग-कीर्तन होगा। मुख्य समारोह 23 अप्रैल को सुबह दस बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

बराला रविवार को भिवानी की जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भगत धन्ना जाट की जयंती समारोह के लिए जिलावासियों को निमंत्रण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत की जयंती को लेकर प्रदेशभर में उत्साह एवं उमंग का माहौल है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिला भिवानी से हजारों की संख्या में लोग भगत धन्ना जाट के जयंती समारोह में भाग लेंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत देश ने लंबे समय से गुलामी को झेला है। यहां पर वर्षों तक अंग्रेेजों ने राज किया।
विज्ञापन

संत-महात्माओं के उपदेशों ने ही संस्कृति को फिर से जिंदा रखने का काम किया। कार्यक्रम को किसान कल्याण समिति के प्रधान सुरेंद्र ठेकेदार और जाट धर्मशाला समिति के प्रधान दिलबाग सांगवान ने भी संबोधित किया। गांव धनौरी से पहुंचे प्रेम सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, जिला महामंत्री शिव कुमार पाराशर, जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, संदीप श्योराण, रमेश लालावास, मनोज ढाणा, रेखा राघव, बिशम्बर अरोड़ा, विनोद चावला, बाबू लाल स्वामी, प्रदीप तंवर, राजपाल कड़वासरा, हरिओम शर्मा, नवीता तंवर, शकुंतला प्रधान, सुनील थेपड़, विक्की महता, अशोक धानिया, राहुल शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रविन्द्र बापोड़ा, कुलदीप पायल, राजेंद्र वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed