फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Veterinarians wear black armbands to express their anger, demanding justice for Dr. Sameeksha Reddy

Bhiwani News: पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष, डॉ. समीक्षा रेड्डी को न्याय दिलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Veterinarians wear black armbands to express their anger, demanding justice for Dr. Sameeksha Reddy
काली पट्टी बांध मांगों को लेकर नारेबाजी करते पशु चिकित्सक।
भिवानी। भारतीय पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर पशु चिकित्सकों ने डॉ. समीक्षा रेड्डी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर पशुओं का उपचार किया और वेटनरी पालीक्लीनिक में एकत्रित होकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा संघ के उपप्रधान डॉ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि डॉ. समीक्षा एक होनहार पशु चिकित्सक थीं जिन्हें रात 11 बजे चिड़ियाघर में एक हिप्पो के उपचार के लिए प्रशासन द्वारा बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के भेजा गया था। उन्होंने कहा कि हिप्पो के हमले में उनकी मृत्यु हो गई लेकिन कर्नाटक चिड़ियाघर प्रशासन अपनी गलती छिपाने के लिए पूरा दोष डॉ. समीक्षा पर डाल रहा है और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय पशु चिकित्सा संघ डॉ. समीक्षा रेड्डी को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है।
भिवानी पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष सुरेश सांगवान ने कहा कि पूरे जिले के पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन करते हुए पशुओं का उपचार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. समीक्षा को न्याय मिलना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन को पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. विजय सनसनवाल, डॉ. विनोद सिवाच, डॉ. नरेंद्र खटक, डॉ. अमित पूनिया, डॉ. सोनू वर्मा और डॉ. जोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed