{"_id":"65ca739f897fc9f5b0074145","slug":"vehicles-stuck-in-jam-on-circular-road-traffic-one-way-at-hansi-gate-and-ghantaghar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113073-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकुलर रोड पर जाम में फंसे वाहन, हांसी गेट और घंटाघर पर ट्रैफिक किया वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकुलर रोड पर जाम में फंसे वाहन, हांसी गेट और घंटाघर पर ट्रैफिक किया वन-वे
Tue, 13 Feb 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड पर सोमवार को वाहनों का लंबा जाम लगा। सरकुलर रोड पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही की वजह से यातायात पुलिस ने हांसी गेट और घंटाघर चौक पर रास्ता वन-वे कर दिया। घंटाघर और हांसी गेट पर वाहन भी दिनभर जाम में फंसे रहे। हालत यह कि सरकुलर रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम को सुलझाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने भी मोर्चा संभाला।
सोमवार को सरकुलर रोड पर वाहनों की अत्यधिक आवाजाही रहती है। यही वजह है कि हर सप्ताह सोमवार को सरकुलर रोड पर जाम की स्थिति बनती है। महाराणा प्रताप चौक पर महम गेट से हांसी की तरफ जाने वाले वाहनों का रास्ता बंद कर उन्हें घंटाघर की तरफ भेजा गया। इसी तरह घंटाघर चौक पर भी रेलवे रोड तोशाम की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट हांसी गेट की तरफ मोड़ दिया। इस तरह से दोनों ही चौराहों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए दिनभर ट्रैफिक को वन-वे किया गया।
दरअसल, वाहनों के मोड़ने और बड़े वाहनों के जाम में फंसने से चौराहों पर जाम की स्थिति भी बनी। वहीं स्कूलों की छुट्टी के दौरान भी काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। बता दे कि शहर के अंदर पिछले कुछ अर्से से ई रिक्शा की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। ये ई रिक्शा दिनभर शहर के सरकुलर रोड पर ही चक्कर लगा रही हैं वहीं ऑटो रिक्शा भी सरकुलर रोड से ही ज्यादातर सवारियां उठा रहे हैं। सोमवार को छोटी गाड़ियों की आवाजाही भी सरकुलर रोड पर बढ़ जाती है। इसी वजह से वाहनों का लंबा जाम लगा। हालांकि दिन के समय शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री की हुई है। जिस वजह से माल ढुलाई या फिर अन्य प्रांतों की ओर जाने वाले अधिकांश वाहन नो एंट्री खत्म होने के बाद रात को ही शहर की सड़कों पर उतरते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सरकुलर रोड पर वाहनों की बहुत ज्यादा आवाजाही रहती है। इसी को लेकर शहर के घंटाघर और हांसी गेट चौक पर रास्ता भी वन-वे करना पड़ा है। इसके अलावा सरकुलर रोड पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी जाम की स्थिति बन रही है।
- रामनिवास, एसआई ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी।