फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vehicle collision killed the bike rider

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 10 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Thu, 10 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the bike rider
बहल। बहल लोहारू मार्ग पर चौधरी ऑयल मिल के पास एक बाइक और वाहन में आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची बहल पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पहाड़ी गांव के समीप ढाणी भगासरा निवासी ओमप्रकाश (50) बहल की तरफ आ रहा था। उसी दौरान चौधरी ऑयल मिल के समीप सामने से आ रहे वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा। गिरने से बाइक सवार ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची बहल पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू अस्पताल लेकर गई है।
विज्ञापन

फोटो : 13
कैप्शन : बहल लोहारू मार्ग पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हालत में बाइक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed