फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Upon returning from a one-week vacation, found her nameplate removed; accused the principal of forcibly trying to hand over a retirement letter.

Bhiwani News: एक सप्ताह की छुट्टी से लौटीं तो नेम प्लेट हटी मिली, प्राचार्य ने जबरन सेवानिवृत्ति पत्र थमाने का लगाया आरोप

Tue, 20 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Upon returning from a one-week vacation, found her nameplate removed; accused the principal of forcibly trying to hand over a retirement letter.
​भिवानी में हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचार्य आश्रम के संस्कृत महाविद्यालय में पुलिस को सूचना के बाद
भिवानी। हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचार्य आश्रम के संस्कृत महाविद्यालय में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक सप्ताह के अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटीं प्राचार्य सुमन शर्मा ने ट्रस्ट प्रबंधन पर जबरन सेवानिवृत्ति का पत्र थमाने का आरोप लगाया। प्राचार्या ने कार्यालय के बाहर से अपने नाम की नेम प्लेट हटाए जाने और कार्यालय पर ताला लगाए जाने पर आपत्ति जताई। मामला बढ़ने पर सोमवार को डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष ने प्राचार्य के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

प्राचार्या सुमन शर्मा ने बताया कि वह एक सप्ताह के अवकाश पर थीं। 19 जनवरी को जब वह कॉलेज पहुंचीं तो उनके कार्यालय की नेम प्लेट गायब मिली और कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें सेवानिवृत्ति का एक पत्र थमा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति के लिए कोई आवेदन दिया है और न ही उनकी आयु सेवानिवृत्ति की हुई है।
विज्ञापन

सुमन शर्मा का कहना है कि जो पत्र उन्हें दिया गया है उसमें नियमानुसार सचिव के हस्ताक्षर होने चाहिए थे लेकिन उस पर केवल नए ट्रस्टी और प्रधान के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल रजिस्ट्रार, अतिरिक्त उपायुक्त सहित अन्य स्तरों पर समिति को अघोषित किया हुआ है और मामला अदालत में भी विचाराधीन है। ऐसे में प्रबंधन उन्हें जबरन सेवानिवृत्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राचार्य ने बुलाई पुलिस
प्राचार्य सुमन शर्मा ने आरोप लगाया कि कॉलेज पहुंचने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्राचार्य के बयान दर्ज किए। उन्होंने तीन लोगों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


वर्सन :::
ट्रस्ट में पहले से ही नियम बना हुआ है कि कोई भी कर्मचारी 58 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएगा। सुमन शर्मा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। नियमों के अनुसार ही उन्हें सेवानिवृत्त किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का नियम उल्लंघन नहीं किया गया है। – डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, अध्यक्ष, हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचार्य आश्रम ट्रस्ट, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed