{"_id":"662d434bfe4c4fc539003bb8","slug":"update-voter-list-blo-and-supervisor-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116630-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची को अपडेट करें बीएलओ और सुपरवाइजर : हरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची को अपडेट करें बीएलओ और सुपरवाइजर : हरबीर सिंह
Sat, 27 Apr 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
आदर्श महिला महाविद्यालय के सभागार में जानकारी देते अधिकारी।
भिवानी। एसडीएम एवं भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची को सही ढंग से तैयार करवाएं ताकि कोई नागरिक मतदान से वंचित न रहे। किसी को कोई भी संशय है तो उसको अभी से दूर करें। चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मत का भी प्रयोग करें, उसके निर्धारित फार्म का प्रयोग करना होगा।
एसडीएम हरबीर सिंह शनिवार को आदर्श महिला महाविद्यालय के सभागार में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर संपर्क करें। उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछें, यदि वे मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने में असमर्थ हैं तो उनसे फार्म 12-डी भरवाकर लें और यह कार्य नोटिफिकेशन होने के पांच दिन के अंदर ही समय रहते कर लें। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने-अपने बूथों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें, यदि किसी मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई कमी है तो उसे समय रहते पूरा करें।
उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ के हिसाब से मतदाता सूची को अपडेट करवाएं ताकि नागरिकों को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को चुनाव के लिए नोटिफिकेशन होगा, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वोट डालने के नाम से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी छोड़कर न जाए, अन्यथा वह ड्यूटी में लापरवाही मानी जाएगी और निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्रवाई होगी। कार्यशाला में चुनाव कानूनगो रामफल ने भी जरूरी जानकारी दी। इस दौरान चुनाव कानूनगो एवं नायब तहसीलदार अंकित कुमार भी मौजूद रहे।