फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Update in Manisha death Case CBI in Manisha Death case

मनीषा मौत मामला: सीबीआई की टीम गवाहों से फिर कर सकती है पूछताछ, पीड़ित पिता से फोन पर हुई अधिकारियों की बात

Thu, 02 Oct 2025 07:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 07:30 PM IST
सार

मनीषा की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को दिल्ली से फिर भिवानी आ सकती है। इसके संकेत मनीषा के पिता संजय ने फोन पर सीबीआई अधिकारियों से बात होने के बाद दिए हैं।

विज्ञापन
Update in Manisha death Case CBI in Manisha Death case
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को दिल्ली से फिर भिवानी आ सकती है। इसके संकेत मनीषा के पिता संजय ने फोन पर सीबीआई अधिकारियों से बात होने के बाद दिए हैं। सीबीआई टीम भिवानी पहुंचकर परिजनों व गवाहों से फिर पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उनकी फोन पर सीबीआई अधिकारियों से बात हो रही है। बेटी की मौत के बाद सीबीआई से न्याय की आस बंधी है। हालांकि मनीषा की मौत के मामले में सीबीआई स्थानीय पुलिस से उलट कई नए तथ्य जुटा चुकी है, जबकि दिल्ली से फॉरेंसिक और एम्स दिल्ली से तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की राय के बाद कुछ नए तथ्य भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


तीन सितंबर से ही सीबीआई के अधिकारी मनीषा की मौत के मामले की जांच में जुटे हैं। मनीषा की मौत से जुड़े तथ्यों को खंगालने के साथ सीबीआई की टीम सभी गवाहों से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सीबीआई ने खंगाली है। सीबीआई इस मामले में हर पहलू पर अपनी जांच कर एक-एक कड़ी को जोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को सीबीआई की टीम दिल्ली लौट गई थी, जिसमें सीबीआई के अधिकारियों को दिल्ली से मनीषा की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट और तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की राय के बाद कुछ नए तथ्यों पर काम शुरू किया है। इसी आधार पर सीबीआई जल्द ही मामले का खुलासा करने की भी तैयारी में है। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई के अधिकारी भिवानी आ सकते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed