फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   university, found 6 korona positive, staffs

सीबीएलयू में छह मिले थे पॉजिटिव, फिर भी आ रहा स्टाफ

Sun, 02 Aug 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
university, found 6 korona positive, staffs
डोर-टू-डोर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में अब तक तीन असिस्टेंट प्रोफेसर, वीसी के कुक समेत छह कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बावजूद इसके यूनिवर्सिटी में पूरे स्टाफ को बुलाया जा रहा है। हालांकि सैनिटाइज कराने का यूनिवर्सिटी प्रशासन दावा कर रहा है। बावजूद यूनिवर्सिटी में आने को लेकर स्टाफ कर्मी असमंजस में है। यूनिवर्सिटी अधिकारियों का कहना है कि केवल जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है। अब तीन लगातार छुट्टियां आने से कर्मचारियों में थोड़ी राहत जरूर है।
विज्ञापन

उधर, जिले में शनिवार को भी सुबह एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया जो कि दुकानदार है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। वहीं शाम को आई सूची में चार और कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। शाम को आए पॉजिटिव में रिवाड़ीखेड़ा गांव से 24 वर्षीय महिला, तोशाम से 28 वर्षीय युवक, जिला जेल के पास से 44 वर्षीय व्यक्ति और लाल मस्जिद गली नंबर दो से 34 वर्षीय युवक शामिल है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 782 तक पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस 39 हैं।
विज्ञापन

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में 25 जुलाई को सातवां स्थापना दिवस समारोह था। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां सैंपलिंग भी करवाई गई। जिसमें दो असिस्टेंट प्रोफेसर और एक अन्य कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद एक अन्य असिस्टेंट प्रोफेसर पॉजिटिव मिला। वैसे तो जिस संस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीज आता है, उसे सैनिटाइज कर कम से कम चार दिन के लिए बंद कर दिया जाता है, ताकि कोरोना वायरस कहीं हो तो मर जाए। मगर यूनिवर्सिटी में अभी भी पूरे स्टाफ को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद, रविवार और रक्षाबंधन की छुट्टी लाई राहत
शनिवार को ईद के कारण विश्वविद्यालय में अवकाश रहा और रविवार को भी अवकाश है। सोमवार को रक्षाबंधन के कारण छुट्टी है। तीन दिन की छुट्टी आने के कारण यूनिवर्सिटी स्टाफ कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
चार ने जीती कोरोना से जंग
राहतभर खबर है कि शनिवार को भी चार ने कोरोना वायरस को मात दी और ठीक होकर अपने घर लौटे। शनिवार को भी 400 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। शनिवार को जैन चौक क्षेत्र से पॉजिटिव मिला 36 वर्षीय दुकानदार है। वह दिल्ली गया था। जहां से लौटने के बाद जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
वर्जन -
कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद नियमित रूप से विश्वविद्यालय को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। अब सोमवार तक अवकाश है। विश्वविद्यालय में उन्हीं को बुलाया जा रहा है, जिनका आना जरूरी है।

- जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय
जिले में अब कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है और काफी कम केस ही सामने आ रहे हैं। जो आ रहे हैं, वे ठीक भी हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। मास्क अवश्य लगाना चाहिए और लावारिस वस्तुओं को नहीं छूना चाहिए। बार-बार साबुन से हाथ धोने चाहिए।
- जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed