फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   United Kisan Morcha vacated toll, activities on toll will start from 15

संयुक्त किसान मोर्चा ने खाली किया टोल, 15 से शुरू होंगी टोल पर गतिविधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha vacated toll, activities on toll will start from 15
कितलाना टोल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लंबे अर्से तक भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव कितलाना टोल पर चला संयुक्त किसान मोर्चा का धरना समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक टोल पर कोई गतिविधि शुरू नहीं हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता नरसिंह सांगवान डीपीई व कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि किसानों का धरना समाप्त हो चुका है। अब कितलाना टोल पर कोई अवरोध नहीं है। उनका कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर टोल को पूरी तरह से खाली कर दिया है, लेकिन यहां पर अब 15 दिसंबर के बाद ही टोल से जुड़ी गतिविधियां शुरू हो पाएंगी। वहीं टोल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि टोल पर जरूरी व्यवस्थाएं जल्द की जाएंगी। जिसके बाद ही यहां पर औपचारिक टोल की शुरूआत होगी। फिलहाल यहां पर लंबे समय तक किसानों का धरना चलता रहा है। टोल शुरू होने से पहले संबंधित विभागों के अधिकारी भी औपचारिक निरीक्षण कर यहां के हालातों का जायजा लेंगे और इसी के बाद इसे फिर से शुरू करने की अनुमति मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed