फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   United Kisan Morcha demonstrated in front of the Market Committee

संयुक़्त किसान मोर्चा ने मार्केट कमेटी के सामने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha demonstrated in front of the Market Committee
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर रविवार को नई अनाज मंडी मार्केट कमेटी के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों का ज्ञापन मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने मंडी का जायजा भी लिया और किसानों के सामने आ रही समस्याओं को जाना व उनके समाधान के लिए मार्केट कमेटी अधिकारियों को अवगत कराया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर शेरसिंह, कमल प्रधान व कॉमरेड ओमप्रकाश ने कहा कि उनकी मांग हैं कि सभी फसलों की खरीद स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी 2 प्लस 50 प्रतिशत के फार्मुला से खरीदी जाएं, किसानों को अडानी साईलो में फसल ले जाने के लिए बाध्य न करें, गेंहू की अचानक गर्मी पड़ने से 20 प्रतिशत फसल कम होने व छोटे दाने होने के कारण किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए, मंडियों में गुणवता के नाम पर कटौती न हो, कपास का गुणवत्तापूर्ण मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थानों से बीज उपलब्ध कराया जाए, जिन किसानों की पकी फसल में तूफान के दौरान आग लग गई, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में किसान नेता बलबीर सिंह बजाड़, राजबीर बोहरा, दिलबाग ढुल, सज्जन कुमार सिंगला, करतार ग्रेवाल, रामचंद्र स्योकंद, अनिल शेषमा, रामफल देशवाल, क्रान्ति, ईशवर कोंट व ओमप्रकाश दलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed