{"_id":"655a43b7dd766c7c4a0ac77f","slug":"unique-house-built-for-birds-in-memory-of-husband-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-8933-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पति की स्मृति में पक्षियों के लिए बनाया अनोखा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पति की स्मृति में पक्षियों के लिए बनाया अनोखा घर
Sun, 19 Nov 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
पक्षियों के लिए आवास का शुभारंभ करते स्वामी सदानंद महाराज।
भिवानी। स्वामी सदानंद महाराज की प्रेरणा से डाॅ. राजल गुप्ता ने अपने पति सीए अजय कुमार गुप्ता की स्मृति में दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में पक्षियों के लिए 9 मंजिला इमारत बनवाई है, जिसमें 800 पक्षियों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। पक्षी घर बनाने में जहां खास मिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री का प्रयोग किया है, वहीं गर्मी-सर्दी या बारिश के समय भी कोई परेशानी नहीं होगी।
इस पक्षी घर का शुभारंभ रविवार को स्वामी सदानंद महाराज ने किया। इस मौके पर डाॅ. राजल गुप्ता ने कहा कि इस 9 मंजिला इमारत की अपनी खासियत है।
उन्होंने बताया कि यह इमारत गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म रहेगी। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए टावर के निचले हिस्से में कुंड बनाया है। उन्होंने बताया कि पक्षी इमारत के अंदर व बाहर की तरफ विशेष सामग्री का प्रयोग किया है जो पक्षियों के प्रजनन के अनुकूल है। इस मौके पर स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि इस भवन से जहां पक्षियों के संरक्षण को लेकर युवाओं में जागरूकता आएगी तो वहीं आने वाल पीढ़ी को भी सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लगातार बिगड़ते पर्यावरण संतुलन के कारण पक्षियों की प्रजातियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं, जिसको देखते हुए पक्षियों को बचाए जाने की सख्त आवश्यकता है। इस अवसर पर मोहन प्रियाचार्य महाराज, पन्ना धाम से पुजारीगण, अमेरिका से दिलीप महाराज मौजूद रहे।