{"_id":"6786a5413fad914a64073b12","slug":"union-condemns-removal-of-skilled-workers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128554-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यूनियन ने की कौशल कर्मचारियों को हटाने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यूनियन ने की कौशल कर्मचारियों को हटाने की निंदा
Tue, 14 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एचकेआरएनएल कर्मचारियों को निकाले जाने पर निंदा की।
उन्होंने विज्ञप्ति जारी करते बताया कि सरकार ने अगस्त 2024 में कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा को लागू करके सराहनीय कार्य किया था। दसमें एचकेआरएनएल में सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, भवन और मार्ग शाखा विभाग में लगे हजारों की संख्या में कर्मचारी लगे हैं, उन कर्मचारियों में खुशी थी। परंतु सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सुरक्षा के बजाय नौकरी से निकालकर उनके परिवार पर भूखा मरने की नौबत ला दी है। एचकेआरएनएल के तहत लगे कर्मचारियों को नौकरी से न निकाला जाए। अगर ऐसा हुआ तो यूनियन को मजबूर होकर राज्य स्तर पर संघर्ष की रूपरेखा बनाकर आंदोलन की घोषणा करेगा।