{"_id":"61fad6d933412d380068b9f7","slug":"unemployed-youth-demonstrated-in-the-city-bhiwani-news-hsr62337837","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं ने किया शहर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं ने किया शहर में प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते बेरोजगार छात्र-युवा मोर्चा के सदस्य। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बेरोजगार छात्र युवा मोर्चा के बैनर तले बेरोजगार युवा नेहरू पार्क में इकट्ठे हुए। बुधवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रोमिला और अरविंद ने की। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा तहसील संयोजक अजय ने की।
प्रदर्शन का समर्थन करने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रवि, किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश भी पहुंचे युवाओं के आंदोलन में पूरा सहयोग करने की बात कही, अपने अनुभव भी युवाओं से साझा किए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से क्रांति, विनोद गिल, सुमित, सनी, मुस्कान, सोनिया, गौरव, दीपक, सूरज, पारस, रेनू, नेहा, प्रदीप, साहिल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। सभी बेरोजगार युवाओं ने आम सहमति से फैसला किया है कि दस दिन पढ़ाई करेंगे और एक दिन अपना भविष्य बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। बुधवार को शहर के विधायक घनश्याम सर्राफ से मिलकर अपना मांगपत्र केंद्र व राज्य सरकार तक पहुंचाकर, समस्याओं को दूर करने की बात कही। विनोद गिल ने बताया कि 12 फरवरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद के घर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
अजय कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग सभी विभागों के भर्ती कैलेंडर जारी करके प्रत्येक वर्ष सभी खाली पदों पर भर्तियां की जाएं। रेलवे, आर्मी, पटवारी, ग्राम सचिव आदि की प्रतियोगी परीक्षा करवाकर जल्द भर्ती की जाए। प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक और नकल न हो इसका पुख्ता प्रबंध सरकार करे। जेबीटी अध्यापकों की जल्द भर्ती निकाली जाए। भर्ती फॉर्म फीस के नाम पर बेरोजगारों की लूट बंद हो। भर्तियां निकालने में, प्रतियोगी परीक्षा करवाने में, फिर ज्वाइनिंग करने में देरी करके युवाओं के भविष्य के साथ मजाक ना किया जाए। हर प्रतियोगी परीक्षा का सिलेबस निर्धारित हो। उसी सिलेबस के अनुसार पेपर बनाया जाए। सरकारी विभागों का निजीकरण बंद हो।