फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ultrasound tests are delayed by 7 to 15 days, leaving the district civil hospital dependent on a single radiologist.

Bhiwani News: अल्ट्रासाउंड जांच में 7 से 15 दिन की देरी, एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे जिला नागरिक अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound tests are delayed by 7 to 15 days, leaving the district civil hospital dependent on a single radiologist.
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में मौजूद मरीज।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा सीमित संसाधनों के चलते मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। स्थिति यह है कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण मरीजों को जांच के लिए 7 से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है और रोजाना आने वाले 130 से 150 मरीजों में से केवल 70 से 80 की ही जांच हो पा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और आपात स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है जिसके चलते अन्य मरीजों को लंबी तारीख दी जाती है। समय पर जांच न होने से कई मरीज मजबूर होकर निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रुख कर रहे हैं जहां उन्हें 700 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में अगर एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर चला जाए तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और मरीजों का इंतजार और बढ़ जाता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की मांग उच्च अधिकारियों से की गई है ताकि सेवाएं बेहतर और समय पर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में पेट दर्द के औसतन 100 मरीज पहुंच रहे
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में पेट संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पेट रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने के कारण सामान्य रोग विशेषज्ञ ही मरीजों की जांच कर रहे हैं। इसके बावजूद रोजाना 100 से 120 मरीज पेट दर्द, पथरी और पेशाब में जलन जैसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता पड़ती है।

पेट दर्द होने पर चिकित्सक को दिखाने के लिए आया था। चिकित्सक द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच का सुझाव दिया गया है। अस्पताल में स्थित जांच केंद्र पर पहुंचा तो यहां एक सप्ताह बाद जांच के लिए आने को बोला है। -सतीश कुमार, मरीज।

पथरी का दर्द दो-तीन दिन से परेशान कर रहा था। इसलिए अल्ट्रासाउंड जांच करवाना चाहता था। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि जांच के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आज जांच नहीं हो पाएगी इसलिए अब निजी केंद्र से जांच करवाने जा रहा हूं। -सुरेंद्र, मरीज।


अस्पताल में फिलहाल एक रेडियोलॉजिस्ट है। एक चिकित्सक एक दिन में 60 मरीजों की ही जांच कर सकता है। गर्भवती महिलाओं व आपात विभाग के मरीजों की जांच पहले करनी पड़ती है। इस कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए मांग पत्र भेजा गया है। -डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed