फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ukrainian woman influenced by Indian culture in Haryana adopted Hinduism, became Maria Karneshwari

Haryana: भारतीय संस्कृति से प्रभावित यूक्रेन की महिला ने अपनाया हिंदू धर्म, मरिया बनीं करणेश्वरी

Tue, 23 Apr 2024 09:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Apr 2024 09:09 AM IST
सार

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से महामंडलेश्वर द्वारा जर्मनी, इंग्लैंड, यूक्रेन सहित आठ देशों में अपने अनेक शिष्य बनाए जा चुके हैं। वहीं, हिंदू धर्म को अपनाने वाली करणेश्वरी ने बताया कि अपने गुरु संगम गिरि के मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति की महानता को करीब से जानने का मौका मिला।

विज्ञापन
Ukrainian woman influenced by Indian culture in Haryana adopted Hinduism, became Maria Karneshwari
मरिया बनीं करणेश्वरी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर यूक्रेन की ईसाई महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया। आश्रम के प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं आयुर्वेद से प्रभावित यूक्रेन की मरिया नामक महिला ने सोमवार को हालुवास गेट स्थित बाबा जहरगिरि आश्रम में पहुंचकर धर्म हिंदू की दीक्षा ली। आश्रम के पीठाधीश्वर महंत डाॅ. अशोक गिरि महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर संगम गिरि महाराज द्वारा उन्हें हिंदू धर्म की दीक्षा देने के बाद उसका नाम करणेश्वरी रखा गया।

विज्ञापन


सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से महामंडलेश्वर द्वारा जर्मनी, इंग्लैंड, यूक्रेन सहित आठ देशों में अपने अनेक शिष्य बनाए जा चुके हैं। महामंडलेश्वर संगम गिरि महाराज ने बताया कि मरिया वर्ष 2016 में भारत में आई थी। उस दौरान वह आयुर्वेद पर शोध कर रही थी। मरिया कोरोना काल में करीब चार माह तक भारत में ही रही थी और यहां पर आयुर्वेद की अपनी शोध जारी रखा। मरिया ने भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद पद्धति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


आश्रम के पीठाधीश्वर महंत डाॅ. अशोक गिरि ने बताया कि करणेश्वरी के दो बेटे व एक बेटी है। वे भी कुछ माह बाद आश्रम में आएंगे और हिंदू धर्म की दीक्षा लेंगे। इस मौके पर हिंदू धर्म को अपनाने वाली करणेश्वरी ने बताया कि अपने गुरु संगम गिरि के मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति की महानता को करीब से जानने का मौका मिला। उसने कहा कि वे अपने देश यूक्रेन में जाएंगी तो वहां के लोगों को भारत की संस्कृति की महानता से अवगत करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed