{"_id":"6966a1220504fccfa20e9903","slug":"two-youths-assaulted-a-woman-and-children-on-a-bus-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145347-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बस में महिला और बच्चों के साथ दो युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बस में महिला और बच्चों के साथ दो युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भिवानी के आईटीआई सेक्टर 13 मोड़ पर अपने दो बच्चों के साथ बस में चढ़ रही महिला मंजू के साथ दो युवकों ने मारपीट की। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मंजू ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ बवानीखेड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बवानीखेड़ा रूट की रोडवेज बस आई। बस में चढ़ते समय खिड़की के पास खड़े कुछ युवकों से रास्ता देने को कहा लेकिन उन्होंने हटने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान सूई गांव का एक युवक अपने साथियों को बुला आया। जब बस सूई बस स्टॉप पर रुकी तो वहां मौजूद युवकों ने महिला और उसके बच्चों पर हमला शुरू कर दिया। बच्चों को बचाने के दौरान महिला के साथ भी हाथापाई हुई। घटना के दौरान महिला ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर ईआरवी पुलिस टीम सूई बस स्टॉप पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ितों से पूरी जानकारी ली। मौके पर सूई के सरपंच रवि कुमार भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि बसों में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पंचायत ऐसे लोगों के साथ नहीं है। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने वाले युवकों की तलाश जारी है।