{"_id":"6642fcce62b88f5e470dd80b","slug":"two-teenagers-drowned-in-pond-in-fields-of-nigana-khurd-village-of-bhiwani-bodies-found-after-seven-hours-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: निगाना खुर्द के खेत में तालाब में डूबे दो किशोर, सात घंटे बाद मिले शव; नौंवी कक्षा में पढ़ते थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: निगाना खुर्द के खेत में तालाब में डूबे दो किशोर, सात घंटे बाद मिले शव; नौंवी कक्षा में पढ़ते थे दोनों
Tue, 14 May 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 May 2024 11:25 AM IST
सार
भिवानी के गांव निगाना खुर्द निवासी 13 वर्षीय शुभम और हेमंत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। ये दोनों खेलने के बाद बुडान निवासी प्रदीप के खेत में बने 22 फूट गहरे टैंक में नहाने के लिए चले गए। इस टैंक में करीब 17 फूट पानी भरा हुआ था। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी के तोशाम में गांव निगाना खुर्द से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक किसान के खेत में बने टैंक के 17 फूट गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों ही 13 वर्षीय और नौंवी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। तोशाम पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन
गांव निगाना खुर्द निवासी 13 वर्षीय शुभम और हेमंत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। ये दोनों खेलने के बाद बुडान निवासी प्रदीप के खेत में बने 22 फूट गहरे टैंक में नहाने के लिए चले गए। इस टैंक में करीब 17 फूट पानी भरा हुआ था। दोनों ही किशोर तैरना नहीं जानते थे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए।
विज्ञापन
परिजनों ने शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर दोनों की तलाश आरंभ की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। गांव के अन्य बच्चों से बात करने पर पता चला कि वे खेलने के बाद नहाने की योजना बना रहे थे। इसके बाद परिजन देर रात को प्रदीप के खेत में बने टैंक पर पहुंचे। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
तोशाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चों के शवों को देर रात करीब 11 बजे टैंक से बाहर निकलवाया। सोमवार रात साढ़े 12 बजे पुलिस दोनों शवों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जिनका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।