{"_id":"632368283ef24f025943a71d","slug":"two-suspected-dengue-patients-were-found-the-city-s-halu-mohalla-most-affected-bhiwani-news-hsr6420023151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: वीरवार को डेंगू के दो संदिग्ध मामले सामने, शहर का हालु मोहल्ला सबसे अधिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: वीरवार को डेंगू के दो संदिग्ध मामले सामने, शहर का हालु मोहल्ला सबसे अधिक प्रभावित
विज्ञापन
भिवानी। डेंगू के डंक का असर धीरे-धीरे लोगों की सेहत पर हो रहा है। वीरवार को जिले में दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिले में अब तक एक माह के दौरान 12 डेंगू आशंकित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक शहर के हालु मोहल्ला से तीन डेंगू संभावित मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हालु मोहल्ला में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाने के साथ-साथ लोगों को भी सतर्कता बरतने की हिदायतें दी हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के साथ डेंगू संभावित मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। वीरवार को जिले में डेंगू संभावित दो मामले सामने आए। इनमें एक मामला शहर के पटेल नगर कॉलोनी और दूसरा तोशाम क्षेत्र के गांव झांवरी खरकड़ी का है। दोनों ही मामलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुपरविजन शुरू कर दिया और प्रभावित इलाकों में भी एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई गई।
गौरतलब होगा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अब तक 1434 लोगों के घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एंटी लारवा एक्टिविटी के तहत फॉगिंग और घर-घर लारवा की जांच में भी जुटा है। इसके अलावा जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में डेंगू को लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल डेेंगू के जिले भर में 356 मामले सामने आए थे। लेकिन इस साल अब तक एक माह के दौरान 12 डेंगू संभावित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
---------------------
डेंगू के लिए जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं एंटी लारवा एक्टिविटी का अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। जिन इलाकों में ज्यादा संभावित मरीज मिल रहे हैं वहां पर घर-घर जांच की जा रही है और लोगों को भी जागरूक व ऐतिहात बरतने की हिदायतें दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।