फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two rooms of the same number, physiotherapy patients reaching the medicine room

Bhiwani News: एक ही नंबर के दो कमरे, दवा कक्ष में पहुंच रहे फिजियोथैरेपी के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two rooms of the same number, physiotherapy patients reaching the medicine room
नागरिक अस्पताल में कमरा नंबर 28 में बनाया मेडिसिन सब स्टोर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में स्वास्थ्य की जांच करवाने आ रहे मरीज कमरा नंबर देख असमंजस में आ रहे हैं। मरीजों को उपचार के लिए जिस कक्ष में जाना होता है उसका नंबर तो वहीं है मगर कक्ष में सेवाएं किसी अन्य की दी जा रही है। अस्पताल की ओपीडी में एक ही नंबर के दो कमरे होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जो मरीज फिजियोथैरेपी करवाने जाते हैं वे दवा कक्ष में पहुंच रहे हैं। वहीं, जिन मरीजों को ब्लड टेस्ट करवाना हैं वे त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष में पहुंच रहे हैं। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जांच करवाने आए मरीजों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण वे परेशान हो रहा है और अस्पताल में हेल्प डेस्क भी नहीं है जहां वे ओपीडी कक्ष की जानकारी लें सकें।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में जीर्णोद्धार का कार्य किया है। इसमें सभी कक्षों को नए नंबर अलॉट किए हैं। मगर स्वास्थ्यकर्मियों ने कई कमरों को एक ही नंबर दे दिए, इसके कारण व्यवस्था बिगड़ गई है। अस्पताल में फिजियोथैरेपी और मेडिसिन सब स्टोर दोनों का 28 नंबर दे दिया। वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ और लैब का भी 25 नंबर दिया है। इसके अलावा 29 और 30 नंबर को औषधि वितरण कक्ष व कोरोना जांच के साथ ही दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र ओपीडी को भी दिया है। इसकी वजह से मरीज एक कक्ष से दूसरे कक्ष में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी कक्ष की जानकारी
कक्ष नंबर विभाग
01 पंजीकरण विंडो
02 कैश काउंटर
03 एनसीडी कक्ष
04 परिवार नियोजन कक्ष
05 शल्य चिकित्सा ओपीडी
06 नेत्र ओपीडी
07 नेत्र परीक्षण कक्ष
08 नेत्र रोग ओपीडी
09 ईएनटी (नाक,कान व गला)
10 मित्रता क्लीनिक
11 आईसीटीसी कक्ष
12 आईसीटीसी सैंपलिंग कक्ष
13 एआरटी कक्ष
14 फस्ट मेडिकल स्टोर
15 मानसिक स्वास्थ्य परामर्श कक्ष
16 प्रतिरक्षण टीकाकरण
17 मनोरोग ओपीडी
18 ईसीजी कक्ष
19 बाल रोग ओपीडी
20 मेडिसिन ओपीडी
21 मेडिसिन ओपीडी
22 हड्डी रोग ओपीडी
23 संजीवनी ओपीडी
24 इंजेक्शन कक्ष
25 त्वचा रोग ओपीडी
26 लैंस जांच कक्ष
27 दंत विभाग
28 मेडिसिन सब स्टोर
29 औषधि वितरण कक्ष
30 कोरोना जांच कक्ष व आयुष्मान लाभार्थी जांच कक्ष
1100 से अधिक मरीज पहुंचे ओपीडी
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वीरवार को 1100 से अधिक मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष, बाल रोग, महिला रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रही। फिजिशियन से जांच करवाने आ रहे मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, अस्थमा, हृदय संबंधित बीमारियां है। जांच करवाने आए मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों में भीड़ अधिक होने के कारण तीखी नोकझोंक भी रहीं। वहीं अस्पताल की लैब में भी जांच के लिए 300 से अधिक मरीजों के सैंपल लिए गए। लैब के बाहर मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। अधिकतर बुखार, त्वचा रोग, गर्भवती महिलाएं ब्लड जांच करवाने पहुंची। वहीं दवा की खिड़की पर भी मरीजों को लंबे समय पर इंतजार करना पड़ा।
कक्ष नंबर 30 में शुरू किए सैंपल
अस्पताल की ओपीडी में कक्ष नंबर 30 में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जहां दो टेबल लगाकर दो लैब टेक्निशियन और सहायकों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बने लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए भी चिकित्सकों की टीम की यहीं ड्यूटी लगाई है। जोकि मरीजों की जांच कर उन्हें दवा व टेस्ट करवाने का परामर्श दे रहे है। इसके लिए अलग से चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है।

अस्पताल की ओपीडी के सभी कक्षों को नए नंबर जारी किए हैं। कक्ष की व्यवस्थाओं को देख जा रहा है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है। उन्हें ठीक ढंग से दुरुस्त करवाया जाएगा।
- डॉ. एडविन, प्रधान, चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed