फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two pumping motors of the boosting station are malfunctioning, affecting the water supply.

Bhiwani News: बूस्टिंग स्टेशन की दो पंपिंग मोटरें खराब, प्रभावित हो रही जलापूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two pumping motors of the boosting station are malfunctioning, affecting the water supply.
बू​स्टिंग स्टेशन पर खराब पड़ी मोटर। 
भिवानी। शहर के सेक्टर-13 और सेक्टर-23 के लिए अलग से जलघर और बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, लेकिन बूस्टिंग स्टेशन पर चार में से दो पंपिंग मोटर खराब पड़ी हैं, जिसके कारण सेक्टरों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों का दावा है कि सेक्टरों में नियमित पानी की आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जलापूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए बूस्टिंग स्टेशन पर अतिरिक्त पंपिंग मशीनरी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की जल संकट से निपटा जा सके। हालांकि, स्थानीय निवासी पानी की आपूर्ति में सुधार की बात कह रहे हैं। बता दें कि शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 और सेक्टर-23 में करीब 32 हजार लोगों की आबादी है। इस आबादी की प्यास बुझाने के लिए दोनों ही सेक्टरों के अंदर एचएसवीपी के मुख्य जलघर से पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर के जलघर में डीजी सेट तो हैं, लेकिन यह लंबे अर्से से खराब पड़ा है। इसकी वजह से बिजली गुल होने पर पेयजल आपूर्ति पर भी संकट आ जाता है। जलघर में 200 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर लगा है, लेकिन पेयजल आपूर्ति के दौरान एक 75 और दूसरी 25 एचपी की पंपिंग मोटर का ही प्रयोग किया जा रहा है, यानी 100 केवी का लोड ही डाला जा रहा है। जबकि दो पंपिंग मोटरें लंबे अर्से से खराब पड़ी हैं, जिसकी वजह से सेक्टरों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------

जलघर के टैंकों से पहले भरे जा रहे हैं बूस्टर के टैंक
नहरों से जलघर के टैंकों में आने वाले पानी को बूस्टर के टैंकों तक शुद्ध कर पहुंचाया जाता है। इसमें पंपिंग मशीनरी का ही प्रयोग होता है, लेकिन सेक्टर के जलघर में काफी पुरानी मशीनरी है। इसकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जलघर में पंपिंग मशीनरी की रिपेयरिंग का सालभर का ठेका दिया हुआ है। इस दौरान मशीनरी खराब होने पर ठीक कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदार की है।

सेक्टर-13 और सेक्टर-23 के जलघर के बूस्टिंग स्टेशन पर पंपिंग मशीनों की वजह से कोई भी पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हो रही है। दो मोटर खराब हैं, ये मोटर स्पेयर में हैं, जबकि एक मोटर हाल ही में ठीक कराई गई है, जिसे जल्द ही लगा दिया जाएगा। दोनों ही सेक्टरों के अंदर नियमित पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। - पंकज कुमार, कनिष्ठ अभियंता, एचएसवीपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed